1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. #Pathankot: 6 आतंकियों का हमला, 65 घंटे की जंग, 7 जवान शहीद, जानिए पूरी कहानी

#Pathankot: 6 आतंकियों का हमला, 65 घंटे की जंग, 7 जवान शहीद, जानिए पूरी कहानी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 04, 2016 06:02 pm IST,  Updated : Jan 04, 2016 06:50 pm IST

नई दिल्ली: पिछले हफ्ते 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान गए थे। इसके बाद पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने एक हफ्ते बाद रिटर्न गिफ्ट दिया। इस आतंकी हमले में भारतीय सुरक्षाबलों ने छठे आतंकवादी

pathankot terror attack- India TV Hindi
pathankot terror attack

नई दिल्ली: पिछले हफ्ते 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान गए थे। इसके बाद पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने एक हफ्ते बाद रिटर्न गिफ्ट दिया। इस आतंकी हमले में भारतीय सुरक्षाबलों ने छठे आतंकवादी को भी मार गिराया है। आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। मारे गए पांच आतंकवादियों के शव मिल चुके हैं, छठे के शव की तलाश जारी है।​

शनिवार तड़के 3.30 बजे सेना की वर्दी में आए आतंकियों ने पठानकोट एयरबेस पर हमला बोल दिया। आतंकियों से एनएसए, सेना और पंजाब पुलिस के बीच हुई फायरिंग में 4 आतंकी मारे गए जबकि 6 सैन्यकर्मी भी शहीद हो गए।

शाम को वायुसेना के दो लड़ाकू हेलीकॉप्टरों और जमीन पर सुरक्षाबलों के तलाशी अभियान में पांचवें आतंकी के मारे जाने की पुष्टी हुई। हमले के एक दिन पहले ही आतंकियों ने असिस्टेंड कमांडेट सलविंदर सिंह का अपहरण कर गाड़ी छिन ली थी। सलविंदर ने इसे आतंकी घटना बताया था।

कब क्या-क्या हुआ ?

शनिवार तड़के साढ़े 03:30 बजे आर्मी की वर्दी में 5 आतंकी दीवार फांदकर एयरफोर्स बेस में दाखिल हुए और ग्रेनेड फेंके। 04:40 बजे पहले आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। 05:00 बजे दो जवान शहीद, एनएसजी ने मोर्चा संभाला 05:25 बजे दूसरा आतंकी ढेर किया गया। 08:30 बजे एक नागरिक को गोली लगी। 09:20 बजे आतंकियों और सेना के बीच फायरिंग थमी। 11:45 बजे एयरफोर्स बेस के भीतर फिर से फायरिंग शुरू हुई। 11:47 बजे शहीद जवानों की संख्या बढ़कर 3 हुई। 06:00 बजे पांचवा आतंकी ढेर। सोमवार 04:30 बजे छठा आतंकी मारा गया। पिछले 65 घंटे से सर्च ऑपरेशन जारी है।

किसने ली हमले की जिम्मेदारी-

पठानकोट हमले की जिम्मेदारी यूनाइटेड जिहाद काउंसिल ने ली है। यूनाइटेड जिहाद काउंसिल ने एक लोकल न्यूज एजेंसी को फैक्स के जरिए पठानकोट हमले की जिम्मेदारी ली है। यूनाइडेट जिहाद काउंसिल (UJC) ने कहा है कि हमला उनकी तरफ से किया गया है। सैय्यद सलाउद्दीन UJC का चीफ है। इसमें हिजबुल मुजाहिदीन सबसे बड़ा संगठन है और जैश-ए-मोहम्मद भी इसका हिस्सा है।

कैसे हुआ हमला ?

- शनिवार तड़के 3.30 बजे आर्मी की वर्दी मे आतंकी पठानकोट एयरबेस में पीछे से दाखिल हुए

- आतंकियों का इरादा मिग-21 विमान और संवेदनशील क्षेत्र तक पहुंचने का था।सुरक्षा बलों के कारण नाकाम हुआ।

- एयरफोर्स बेस के अंदर बिल्डिंग में घुसे आतंकी, लाइट मशीन गन से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में कुल 6 शहीद हुए।

- एक्सपर्ट्स ने इस हमले को बड़ा सिक्युरिटी फेल्योर बताया। क्योंकि गुरुवार रात ही पुलिस के एक असिस्टेंट कमांडेंट सलविंदर सिंह की 4 आतंकियों ने किडनैपिंग की थी। इसके बाद पठानकोट और गुरदासपुर को सील कर दिया गया था। हमले का स्पेसिफिक इंटेलिजेंस इनपुट भी था।

- चारों आतंकियों ने हमले से पहले शुक्रवार रात पाकिस्तान में बात की। तीन आतंकियों ने अपने हैंडलर्स और एक ने अपनी मां को फोन किया।

- इस आतंकी हमले में भारतीय सुरक्षाबलों ने छठे आतंकवादी को भी मार गिराया है।  आज की कार्रवाई के बाद मारे गए आतंकियों की संख्या छह हो गई है।

- मारे गए पांच आतंकवादियों के शव मिल चुके हैं, छठे के शव की तलाश जारी है।

शहादत को सलाम

भारतीय सेना,एनएसजी और पंजाब पुलिस के जवानों ने आतंकियों को करारा जवाब देते हुए मार गिराया, सर्च अभियान जारी है। आतंक का भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है, आतंक के खिलाफ इस जंग में लड़ते हुए देश के लिए सात जवान भी शहीद हुए है। पढ़िए पूरी खबर- शहादत को सलाम : सात हिंदुस्‍तानी जिन्‍होंने जान की बाजी लगाकर आंतक को दिया मुंहतोड़ जवाब

देश पर आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा: राजनाथ सिंह

पठानकोट में आतंकी हमले की निंदा करते हुए भारत के गहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि ‘हम शांति चाहते हैं लेकिन भारत पर किसी भी प्रकार का आतंकी हमला होगा तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे'। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘पाकिस्‍तान हमारा पड़ोसी देश है, पाकिस्‍तान हमारा पड़ोसी देश है,पाकिस्‍तान ही नहीं हम सभी पड़ोसी देशों के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं,हम शांति भी चाहते हैं लेकिन भारत पर किसी भी प्रकार का टेररिस्‍ट अटैक होगा तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।‘ पढ़िए पूरी खबर- VIDEO : देश पर आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा : राजनाथ सिंह

मोदी-नवाज ने जब-जब संबंध सुधारने चाहे तब-तब हुआ आतंकी हमला

जब जब भारत पाक की दोस्‍ती पर बात आगे बढ़ती है तो पाक में बैठे आतंकी और उनके आका भारत पर इस तरह के हमले करवाते हैं जिसके चलते दोनों ही देशों के संबंध खराब होते रहे हैं, इससे पहले जब भारत कीर तरफ से लाहौर की बस यात्रा की पहल कारगिल जंग की वजह से खत्म हो गई थी। पाकिस्तान से रिश्तों का यही पैटर्न है। पढ़िए पूरी खबर- मोदी-नवाज की मुलाकात के 7 दिन बाद हुआ हमला

अगली स्लाइड में देखिए पठानकोट में शहीद हुए कर्नल निरंजन की तस्वीरें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत