1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मिला नया बैटिंग कोच, साउथ अफ्रीका के माइकल स्मिथ को सौंपी जिम्मेदारी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मिला नया बैटिंग कोच, साउथ अफ्रीका के माइकल स्मिथ को सौंपी जिम्मेदारी

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Aug 04, 2026 10:11 am IST,  Updated : Aug 04, 2026 10:11 am IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से बड़ी जानकारी सामने आई है। PCB ने साउथ अफ्रीका के माइकल स्मिथ को मेन्स टीम का नया बैटिंग कोच नियुक्त किया है।

Pakistan men's team- India TV Hindi
पाकिस्तान क्रिकेट टीम Image Source : AFP

लगातार खराब बल्लेबाजी को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बड़ा बदलाव करते हुए नया बैटिंग कोच नियुक्त कर दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB ने साउथ अफ्रीका के माइकल स्मिथ को मेन्स टीम का नया बैटिंग कोच बनाया है। यह खबर ऐसे समय पर आई है, जब पाकिस्तान की टीम वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त है

46 साल के स्मिथ अगले दो सालों तक पाकिस्तान की टेस्ट और सीमित ओवरों, दोनों टीमों के साथ काम करेंगे। PCB ने 4 जुलाई को इस नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा की। माइकल स्मिथ इंग्लैंड के खिलाफ 19 अगस्त से शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे। बोर्ड को उम्मीद है कि उनका अनुभव पाकिस्तान की बल्लेबाजी को नई दिशा देगा और टीम के प्रदर्शन में सुधार लाएगा।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बनाए 7 हजार से ज्यादा रन

माइकल स्मिथ का घरेलू क्रिकेट करियर भी शानदार रहा है। उन्होंने 2003 से 2013 के बीच 89 फर्स्ट क्लास, 72 लिस्ट-ए और16 T20 मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 7029 रन बनाए, जिसमें 9 शतक और 40 अर्धशतक शामिल हैं। कोचिंग का भी स्मिथ को अच्छा-खासा अनुभव है। उनके पास लेवल-4 कोचिंग क्वालिफिकेशन है, जिसे क्रिकेट कोचिंग के सबसे हाई सर्टिफिकेट में गिना जाता है। वह पाकिस्तान सुपर लीग यानी PSL की तीन फ्रेंचाइजी इस्लामाबाद यूनाइटेड, कराची किंग्स और मुल्तान सुल्तान्स के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की होबार्ट हरिकेन्स और क्रिकेट तस्मानिया के साथ बैटिंग कोच की भूमिका निभा चुके हैं। कोचिंग कंसल्टेंट के तौर पर उन्होंने साउथ अफ्रीका की केजेडएन इनलैंड और ईस्टर्न प्रोविंस टीमों के साथ भी काम किया है।

स्मिथ को मिला 2 साल का कॉन्ट्रैक्ट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने स्मिथ को दो साल के कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त किया है। ऐसे समय में उनकी एंट्री हुई है जब पाकिस्तान की बल्लेबाजी लगातार सवालों के घेरे में रही है। हाल के सालों में टेस्ट क्रिकेट में टीम की कमजोर बल्लेबाजी और लगातार हार ने बोर्ड को बदलाव के लिए मजबूर किया। अब इंग्लैंड दौरे से माइकल स्मिथ के सामने सबसे बड़ी चुनौती पाकिस्तान के बल्लेबाजों में आत्मविश्वास लौटाना और टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करना होगी।

यह भी पढ़ें:

बुमराह से लेकर वॉशिंगटन तक, इंजरी से जूझ रहे कई अहम खिलाड़ी, टेंशन में टीम इंडिया

रवींद्र जडेजा के पास कपिल देव के खास क्लब में शामिल होने का शानदार मौका, लंका में करना होगा बस छोटा सा काम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल