1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सोपोर: सुरक्षाबलों की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, जवाबी फायरिंग में आतंकी ढेर

सोपोर: सुरक्षाबलों की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, जवाबी फायरिंग में आतंकी ढेर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 20, 2019 08:51 am IST,  Updated : Apr 20, 2019 08:51 am IST

जम्मू कश्मीर में आज आतंकियों ने एक बड़ी साजिश को अंजाम देने की कोशिश की। सोपोर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला बोल दिया।

Jammu Kashmir- India TV Hindi
Jammu Kashmir

जम्‍मू कश्‍मीर में आज आतंकियों ने एक बड़ी साजिश को अंजाम देने की कोशिश की। सोपोर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला बोल दिया। यह वारदात उत्‍तरी कश्‍मीर के सोपोर में वाटरगाम इलाके में हुई। प्राप्‍त सूचना के मुताबिक इस हमले का सुरक्षा बलों ने माकूल जवाब दिया। दोनों ओर से कुछ देर तक जोरदार फायरिंग जारी रही। इसके बाद सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। 

बता दें कि आज सोपोर में भारतीय सेना की 32 राष्‍ट्रीय रायफल का एक दस्‍ता नियमित पेट्रोलिंग पर था। वहीं आतंकी इस गश्‍ती दल का घात लगाकर इंतजार कर रहे थे। पेट्रोलिंग दस्‍ते के यहां से गुजरते समय वहां छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलिया चलती रहीं। जिसमें एक आतंकी मारा गया। 

सुरक्षा बलों को आतंकी के पास से एक पिस्‍तौल, तीन ग्रेनेड हासिल हुए हैं। अभी तक मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल सेना ने दूसरे आतंकियों के शव की तलाश में इलाके में खोजी अभियान शुरू कर दिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत