1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंकी ठिकाने पर कार्रवाई, ग्रेनेड समेत गोला-बारूद और हथियार बरामद

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंकी ठिकाने पर कार्रवाई, ग्रेनेड समेत गोला-बारूद और हथियार बरामद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 13, 2019 12:00 pm IST,  Updated : Mar 13, 2019 12:00 pm IST

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी ठिकाने से ग्रेनेड समेत गोला-बारूद और हथियार बरामद किए और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

File Photo- India TV Hindi
File Photo Image Source : ANI

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी ठिकाने से ग्रेनेड समेत गोला-बारूद और हथियार बरामद किए और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया, ‘‘विश्वसनीय जानकारी के आधार पर पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों के एक संयुक्त दल ने कुलगाम जिले में यारीपोरा क्षेत्र के एक घर में आतंकवादी ठिकाने का पता लगाया और वहां से ग्रेनेड समेत गोला बारूद एवं हथियार बरामद किए।’’

उन्होंने बताया कि यारीपोरा निवासी मोहम्मद अय्यूब राठेर को गिरफ्तार किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बता दें कि पूरे जम्मू-कश्मीर में पुलवामा आतंकी हमले के बाद से सुरक्षबलों ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई को और तेज कर दिया है। इससे पहले मार्च के ही पहले हफ्ते में भी सुरक्षाबलों ने शोपियां जिले के कुंगनू गांव में एक आतंकी ठिकाने का भंडाभोड़ किया था। वहां से भी अपराध साबित करने वाली सामग्री बड़ी मात्रा में बरामद की गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत