1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में लॉकडाउन को लेकर आज देश को संबोधित नहीं करेंगे- सरकारी सूत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में लॉकडाउन को लेकर आज देश को संबोधित नहीं करेंगे- सरकारी सूत्र

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 11, 2020 04:36 pm IST,  Updated : Apr 11, 2020 04:36 pm IST

कोरोना वायरस के कारण भारत में लॉकडाउन 14 अप्रैल के बाद बढ़ाने के ऐलान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को संबोधित नहीं करेंगे।

There is no address to the nation by PM Modi today: Government of India Sources- India TV Hindi
There is no address to the nation by PM Modi today: Government of India Sources Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कारण भारत में लॉकडाउन 14 अप्रैल के बाद बढ़ाने के ऐलान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को संबोधित नहीं करेंगे। इससे पहले खबरें आई थी के प्रधानमंत्री आज देश को संबोधित कर लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का ऐलान कर सकते है। लेकन अब प्रधानमंत्री के आज संबोधन को लेकर सरकार के सूत्रों ने इससे इनकार कर दिया है।

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार देश में लॉकडाउन बढ़ा सकती है। लगभग सभी राज्यों को मुख्यमंत्रियों ने इसे बढ़ाने का समर्थन किया है। पीएम मोदी ने आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की है। इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर अपना समर्थन केंद्र को दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत