1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यह है नास्त्रेदमस की 10 सटीक भविष्यवाणियां

यह है नास्त्रेदमस की 10 सटीक भविष्यवाणियां

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 14, 2015 06:20 pm IST,  Updated : Dec 14, 2015 06:21 pm IST

नास्त्रेदमस दुनिया के सबसे मशहूर भविष्यवक्ताओं में से एक है। इनके द्वारा दी गई कई सत्य भविष्यवाणियां है। इन्होंने केवल अमेरिका, यूरोप के बारें में ही भविष्यवाणी नहीं की बल्कि उन्होंने भारत के भविष्य के बारे में भी बताया था।

nastredasm- India TV Hindi
nastredasm

नई दिल्ली: भविष्यवाणी यानी कि जो हमारे साथ भविष्य में होने वाला होता है। हमारे धर्म ग्रंथों सहित जाने कितने लोगों ने भविष्यवाणी की जिसमें कुछ सच हो जाती है। आज के दौर में बहुत कम लोग होते है जो भविष्यवाणी पर विश्वास करते है, लेकिन नास्त्रेदमस ऐसे ही एक महान व्यक्ति थे जिसकी हर भविष्यवाणी पर लोग विश्वास करते हैं और उसे सच मान लेते है। आज उनका जन्मदिन भी है।

ये भी पढ़े- ऐसे लोगों पर कभी न करें विश्वास जिनके हो ऐसे सिग्नेचर

नास्त्रेदमस दुनिया के सबसे मशहूर भविष्यवक्ताओं में से एक है। इनके द्वारा दी गई कई सत्य भविष्यवाणियां है। इन्होंने केवल अमेरिका, यूरोप के बारें में ही भविष्यवाणी नहीं की बल्कि उन्होंने भारत के भविष्य के बारे में भी बताया था। आज हम अपनी खबर में नास्त्रेदमस की ऐसी ही कुछ भविष्यवाणियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने पूरी दुनिया को अचरज में डाल दिया।

नास्त्रेदमस एक फ्रेंच भविष्यवक्ता थे। इन्होने अपनी मशहूर किताब द प्रोफेसीज में 2012 में होने वाली घटनाओं के बारें में लिखा। जो बाद में घटित हुई। इसमें इन्होनें लिखा था कि धनु राशि का तीर एक स्याह हलचल की ओर इशारा कर रहा है। विनाश की शुरुआत से पहले तीन ग्रहण होंगे, तब सूरज और धरती पर तेज भूकंप आएंगे। जैसे-जैसे 2012 के करीब पहुंचते जाएंगे, आपदाएं भी बढ़ने लगेंगी।

सूरज पर भूकंप से रेडिएशन के तेज तूफान उठेंगे। यह धरती को इस हद तक गर्म कर देंगे कि ध्रुवों की बर्फ पिघलने लगेगी। जब ऐसा होगा तो धरती के ध्रुव भी बदल जाएंगे। कुंभ राशि के युग की शुरुआत में आसमान से एक बड़ी आफत धरती पर आ टूटेगी। धरती का ज्यादातर हिस्सा विनाशकारी बाढ़ की चपेट में आ जाएगा। जिससे मनुष्यों को काफी नुकसान होगा।

अगली स्लाइड में पढ़े औप भविष्यवाणियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत