कर्नाटक: हम सभी ने इंसानों को न्याय की गुहार लगाते हुए देखा है। रोजाना हमारे आस-पास बहुत सी ऐसी घटनाएं होती है जिसमें इंसान न्याय की तारीख पाने के लिए भागते फिरते हैं। लेकिन जरा फर्ज करें कि अगर कोई जानवर इंसाफ की खातिर ऐसा कुछ करें तो यकीनन आपको हैरानी होगी। आमतौर पर माना जाता है जानवरों में इंसानों जैसी संजीदगी नहीं होती लेकिन यह कहानी जो फिल्मी नहीं रियल है आपको दोबारा सोचने पर मजबूर कर देगी। हम जो आपको बताने जा रहे हैं वो एकदम सच्ची घटना है।
यह हादसा उतरा कनड़ा कर्नाटक में हुआ। जहां पर एक बस ड्राइवर से गाय के बछड़े की मौत हो जाती है। जब बछड़ा मर गया तो रोजाना उस बछड़े की मां उसी जगह पर बैठा करती थी जहां पर उसके बच्चे को बस ने कुचला था। रोजाना वही ड्राइवर शहर में अपनी बस चलाता था। रोजाना देखने की वजह से गाय ने ड्राइवर की शक्ल याद कर ली और वह गाय रोज बस का पीछा किया करती थी। वह ना तो गाड़ी को नुकसान पहुंचाती ना ही ड्राइवर को और ना ही यात्रियों को वह केवल धीरे-धीरे उस बस के साथ चलती थी ताकि बस कोई नियम ना तोड़ें और किसी बेकसूर की जान ना जाए।
जब भी गाड़ी गाय के सामने से निकली थी वह बस का पीछा करने लगती थी। वह किसी और गाड़ियों को परेशान नहीं करती थी। बस के ड्राइवर ने बहुत कोशिश की कि गाय से पीछा छूट सकें यहां तक की उसने अपनी गाड़ी का कलर भी बदल दिया, लेकिन गाय फिर भी उसका पीछा करती थी। गाय बस को तब रोकती थी जब ड्राइवर गाड़ी की स्पीड़ को बढ़ाता था। यह देखने में मामूली लग रहा है लेकिन वह बेचारी गाय चार साल से अपने लिए न्याय की मांग कर रही थी और अपने बच्चे की मौत को भूल नहीं पाई थी।