1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब: पठानकोट में भारी बारिश के कारण घर की छत गिरने से 3 की मौत, 4 घायल

पंजाब: पठानकोट में भारी बारिश के कारण घर की छत गिरने से 3 की मौत, 4 घायल

 Edited By: Bhasha
 Published : Sep 13, 2019 05:15 pm IST,  Updated : Sep 13, 2019 05:15 pm IST

पंजाब के पठानकोट जिले के एक गांव में भारी बारिश के बाद एक घर की छत गिर गई। जिसमें एक महिला और उसके दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

पठानकोट: पंजाब में छत गिरने से तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया हैं। पंजाब के पठानकोट जिले के एक गांव में भारी बारिश के बाद एक घर की छत गिर गई। इस घटना में एक महिला और उसके दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि घटना बृहस्पतिवार की रात की है। उस समय पूरा परिवार घर में सो रहा था। सुजानपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार ने बताया कि कालीहरि गांव में घटित हुई इस घटना में 40 वर्षीय महिला और उसके 13 वर्ष तथा 10 वर्ष के दो बच्चों की मौत हो गई। इस घटना में चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत