1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में लश्कर के 4 आतंकी ढेर

J&K: पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में लश्कर के 4 आतंकी ढेर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 02, 2021 01:44 pm IST,  Updated : Jul 02, 2021 02:31 pm IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवाल को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। यहां लश्कर के 4 आतंकी मारे गए हैं।

J&K: पुलवामा में...- India TV Hindi
J&K: पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में लश्कर के 3 आतंकी ढेर Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

पुलवामा: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवाल को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। यहां लश्कर के 4 आतंकी मारे गए हैं। आतंकियों से मुठभेड़ अब भी जारी है। इससे पहले सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पुलवामा जिले के राजपुरा के हाजिन गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। आतंकवादियों के सुरक्षा बल पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। सुरक्षा बल ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया था, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत