1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अलर्ट: दिल्ली-NCR में धूलभरी आंधी, अगले 48 घंटे यूपी, हरियाणा, राजस्थान पर भारी !

अलर्ट: दिल्ली-NCR में धूलभरी आंधी, अगले 48 घंटे यूपी, हरियाणा, राजस्थान पर भारी !

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 17, 2018 04:01 pm IST,  Updated : May 17, 2018 07:23 pm IST

राजधानी दिल्ली समेत उत्तरी भारत के कुछ राज्यों पर एकबार फिर आसमानी आफत का संकट मंडरा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक इन इलाकों में आज तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

Thunderstorm dehi ncr- India TV Hindi
Thunderstorm dehi ncr Image Source : ANI

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली समेत उत्तरी भारत के कुछ राज्यों पर एकबार फिर आसमानी आफत का संकट मंडरा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक इन इलाकों में आज तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में धूलभरी आंधी शुरू हो गई है। इन इलाकों में तेज रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इसके साथ ही 19 मई को भी यूपी के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। 

मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान के इलाकों में भी तूफान का असर दिख सकता है। तेज हवाओं के साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मई के महीने में आंधी-तूफान से अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में आधे हिंदुस्तान पर एक बार फिर बर्बादी के बवंडर का खतरा मंडरा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत