नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस पर आज प्रधानमंत्री के भाषण को देखते हुए सिर्फ लालकिले ही नहीं, इसके आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं। जश्न-ए-आजादी को देखते हुए खुफिया एजेंसियों ने आतंकी हमले की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है।
- सुरक्षाबलों के 8 हजार से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं
- इनमें दिल्ली पुलिस के 5 हजार जवान हैं
- लालकिले के आसपास बैरिकेड्स पर 44 टायर किलर तैनात किए गए हैं
- ऐसी 605 बालकनी और 104 खिड़कियों की पहचान की गई है, जो लालकिले की ओर खुलती हैं
- इन सब पर नजर रखने के लिए Panoramic photography की जा रही है
- इनके अलावा 500 CCTV भी लगाए गए हैं, जिनकी मॉनिटरिंग के लिए 3 कंट्रोल रूम बनाए गए हैं
- 306 CCTV कैमरे आईटीओ से लालकिले तक लगाए गए हैं, जबकि 190 कैमरे लालकिले में लगाए गए हैं
- इतना ही नहीं पीएम के रूट पर हेलीकॉप्टर से भी नज़र रखी जाएगी
- आधी रात 12 बजे से दिल्ली के सभी बॉर्डर सील कर दिए गए हैं
- आज दोपहर 2 बजे तक मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग भी बंद की गई हैं