
security force
इसके साथ ही जश्न-ए-आज़ादी को देखते हुए दिल्ली के मुख्य बाजारों, हवाईअड्डा, रेलवे स्टेशन और अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल के अलावा दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर भी खास नजर रखी जा रही है। इनके अलावा लाल किले की तरफ जाने वाले रास्तों को आज सुबह पांच बजे से चार घंटों के लिए बंद किया गया है। यानी सुरक्षा के इंतजाम ऐसे किए गए हैं कि परिंदा भी पर न मार सके।