1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तीस हजारी झड़प: वकील आज भी रहेंगे हड़ताल पर, दिल्ली पुलिस हाई कोर्ट में दायर करेगी समीक्षा याचिका

तीस हजारी झड़प: वकील आज भी रहेंगे हड़ताल पर, दिल्ली पुलिस हाई कोर्ट में दायर करेगी समीक्षा याचिका

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 06, 2019 08:36 am IST,  Updated : Nov 06, 2019 10:31 am IST

दिल्ली में सड़कों पर उतरे पुलिसकर्मी भले ही अपनी बैरकों में लौट गए हों लेकिन दिल्ली की 6 अदालतों में आज भी वकील हड़ताल पर रहेंगे।

Tis Hazari Case- India TV Hindi
Tis Hazari Case

दिल्ली में सड़कों पर उतरे पुलिसकर्मी भले ही अपनी बैरकों में लौट गए हों लेकिन दिल्ली की 6 अदालतों में आज भी वकील हड़ताल पर रहेंगे। आपको बता दें कि 2 नवंबर को 30 हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच हिंसक झडप हुई थी। जिसके बाद ये मामला इस हद तक आ पहुंचा। वहीं दिल्ली पुलिस आज हाईकोर्ट में रि-पिटीशन दाखिल करेगी। मामले पर सुनवाई दोपहर 3.30 बजे होनी है। लेकिन दिल्ली में वकील आज काम का बहिष्कार करेंगे। इससे पहले कल दिल्ली पुलिस के जवान सड़कों पर उतर आए और उन्हें मनाने में पुलिस के सीनियर अफसरों के पसीने छूट गए।  

बता दें कि वकीलों और पुलिस की मारपीट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई होनी है। इस मामले में बार काउंसिल सहित 6 बार एसोसिएशन और दिल्ली सकार को नोटिस दिया गया है। अदालत ने दिल्ली बार एसोसिएशन से भी जवाब मांगा है। साथ ही दिल्ली सरकार को भी नोटिस जारी किया। एसोसिएशन के सदस्यों से कहा कि इस बात को सुनिश्चित करें कि कल तक स्थिति सामान्य हो जाए। इस मामले पर कल 3 बजे होगी सुनवाई।

वहीं करीब 11 घंटे तक पुलिस मुख्‍यालय के सामने धरने पर बैठे दिल्‍ली पुलिस के जवान अधिकारियों के आश्‍वासन के बाद देर शाम वापस लौटे। दिल्ली में प्रदर्शनकारी पुलिसवालों की सभी मांगे मानी गई। दिल्ली पुलिस की तरफ से लिखित में आश्वासन दिया गया। 

प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए दिल्‍ली पुलिस के कमिश्‍नर अमूल्‍य पटनायक ने ट्वीट कर कहा,  अपने स्वाभिमान और जन सम्मान की रक्षा करते रहेंगे। दिल्ली पुलिस सदा अपनी कर्मठता और कार्यकुशलता के लिए जानी जाती रही है और हम सब इसकी प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.. सहजनों की भावनाएं हमारी भावनाएं हैं और इन्हें हर सम्बंधित अधिकारियों तक पहुँचा दिया गया है.. 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत