1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पश्चिम बंगाल के हावड़ा में पुल के पास मिला TMC नेता का शव, पार्टी समर्थकों ने किया चक्का जाम

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में पुल के पास मिला TMC नेता का शव, पार्टी समर्थकों ने किया चक्का जाम

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 21, 2020 04:50 pm IST,  Updated : Jan 21, 2020 04:50 pm IST

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में मंगलवार को एक पुल के पास तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता का शव मिला। पुलिस के अनुसार शेख अशदुल रहमान (52) बैनन ग्राम पंचायत के पूर्व तृणमूल प्रमुख थे।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

हावड़ा: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में मंगलवार को एक पुल के पास तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार शेख अशदुल रहमान (52) बैनन ग्राम पंचायत के पूर्व तृणमूल प्रमुख थे।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रहमान के सिर पर चोट के निशान थे और उनका शव बग्नान पुलिस थानांतर्गत कोरिया बोरोपोल पुल के पास मिला। रहमान के परिजनों ने कहा कि वह खेजुट्टी गांव स्थित अपने घर से बिजली का बिल जमा करने निकले थे।

घटना के विरोध में तृणमूल समर्थकों ने कुछ देर तक बैनन सड़क को बंद रखा लेकिन जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा दोषियों को सजा दिलाने के आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने रास्ता खोल दिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत