1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पश्चिम बंगाल में नहीं सुधर रहे हालात, अब TMC ने भाजपा पर लगाया अपने नेता की हत्या का आरोप

पश्चिम बंगाल में नहीं सुधर रहे हालात, अब TMC ने भाजपा पर लगाया अपने नेता की हत्या का आरोप

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 29, 2019 05:58 pm IST,  Updated : Jun 29, 2019 05:58 pm IST

अब टीएमसी ने अपने एक लोकल नेता दिलीप राम की हत्या का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया है। दिलीप राम को शनिवार को हुगली के  बैण्डेल जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात लोगों ने गोली मार दी, जिसके बाद से इलाके में तनातनी का माहौल है।

tmc- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल में TMC नेता की हत्या, भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप Image Source : ANI

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी और टीएमसी के बीच की तनातनी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब टीएमसी ने अपने एक लोकल नेता दिलीप राम की हत्या का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया है। दिलीप राम को शनिवार को हुगली के बैण्डेल जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात लोगों ने गोली मार दी, जिसके बाद से इलाके में तनातनी का माहौल है। आपको बता दें कि दिलीप राम बैण्डेल पंचायत प्रधान ऋतु सिंह के पति थे। उनकी हत्या के विरोध में टीएमसी ने रविवार को 24 घंटे के लिए चूचूरा विधानसभा के बंद का आह्वान किया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत