बांग्ला अभिनेत्री से सांसद बनीं नुसरत जहां से जब रजत शर्मा के शो आप की अदालत में सवाल पूछा गया कि हमने देखा पहले जो लोग पार्लियामेंट में आए अमिताभ बच्चन आए या शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा मालिनी आई इनका जो करियर था वो ढलान पर था, आप तो पिक पर है, आपके फैंस आपके राजनीति में आने के फैसले से परेशान नहीं होंगे? इसपर नुसरत जहां ने कहा कि अगर वो फैन हैं तो वो हमेशा रहेंगे। इस जवाब पर जब उनसे पूछा गया कि आपकी एक और फैन है ममता बनर्जी? इसपर उन्होनें कहा कि वो नहीं हम उनके फैन है।
Related Stories
ममता बनर्जी ने मुहर्रम के दिन ताजिए निकालने के लिए दुर्गा विसर्जन पर बैन लगा दिया था? इस सवाल पर नुसरत जहां ने कहा कि ममता जी मंदिर के लिए और बाकि पूजा के लिए कहां-कहां मौजूद रहती हैं और कहां-कहां पूजा करती हैं और रोज सुबह चंड़ी पाठ करके घर से निकलती हैं इस बारे में कोई क्यों सवाल नहीं करता।
नुसरत जहां ने आप की अदालत में कहा कि जीवन में अगर मोहब्बत का पाठ नहीं सीखे तो कहीं के पंडित और कहीं के मौलाना नहीं, मोहब्बत का पाठ तो बहुत जरूरी है और यह सबको पढ़ना पड़ेगा। इस शो का प्रसारण इंडिया टीवी पर शनिवार (13 जुलाई) रात 10 बजे होगा। आप की अदालत के इस स्पेशल शो में नुसरत के साथ मिमी चक्रवर्ती ने भी रजत शर्मा के सवालों का जवाब दिया।