1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में किस पार्टी ने कितने रुपए खर्च किए? चुनाव आयोग ने दी जानकारी

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में किस पार्टी ने कितने रुपए खर्च किए? चुनाव आयोग ने दी जानकारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 03, 2021 04:22 pm IST,  Updated : Oct 03, 2021 04:26 pm IST

चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के इन खर्चों का विवरण अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक किया है। चुनाव से पहले तमिलनाडु में सत्ता पर काबिज अन्नाद्रमुक ने विधानसभा चुनावों में प्रचार पर 57.33 करोड़ (57,33,86,773) रुपये खर्च किये। इसमें पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव में प्रचार पर किये गये खर्च भी शामिल हैं।

lection Commission of India office in New Delhi- India TV Hindi
lection Commission of India office in New Delhi. Image Source : PTI/FILE IMAGE

नयी दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जबर्दस्त बहुमत के साथ सत्ता में लौटने वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने प्रदेश में इस साल हुये विधानसभा चुनावों में चुनाव प्रचार पर 154.28 करोड़ रुपये खर्च किये। तमिलनाडु में चिर प्रतिद्वंद्वी अन्नाद्रमुक से सत्ता छीनने वाली द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) ने राज्य के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में चुनाव प्रचार पर 114.14 करोड़ रुपये (1,14,14,08,525 रुपये) से अधिक खर्च किए। चुनाव आयोग को इन पार्टियों द्वारा सौंपे गए चुनाव व्यय विवरण में यह जानकारी दी गई है। 

चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के इन खर्चों का विवरण अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक किया है। चुनाव से पहले तमिलनाडु में सत्ता पर काबिज अन्नाद्रमुक ने विधानसभा चुनावों में प्रचार पर 57.33 करोड़ (57,33,86,773) रुपये खर्च किये। इसमें पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव में प्रचार पर किये गये खर्च भी शामिल हैं। असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु एवं पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 84.93 करोड़ (84,93,69,986) रुपये प्रचार पर खर्च किये। 

भवानीपुर उपचुनाव: जीत के बाद ममता बनर्जी और हार के बाद प्रियंका टिबरेवाल का पहला बयान

इसी प्रकार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने चार राज्यों एवं एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव प्रचार पर 13.19 करोड़ रुपये खर्च किये। तृणमूल कांग्रेस, भाकपा और कांग्रेस मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टी हैं, जबकि द्रमुक एवं अन्नाद्रमुक की मान्यता क्षेत्रीय दल के रूप में है। गौरतलब है कि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा इन राज्यों में विधानसभा चुनाव में प्रचार पर किया गया खर्च अब तक उपलब्ध नहीं हो पाया है। 

शाहरुख खान के बेटे आर्यन का मेडिकल टेस्ट कराएगी NCB

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत