1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश के इन 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान की आशंका, UP में बच्ची की मौत

देश के इन 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान की आशंका, UP में बच्ची की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : May 07, 2018 06:29 am IST,  Updated : May 07, 2018 01:10 pm IST

देश के कम से कम 13 राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदेशों में कल आंधी-तूफान, भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की आशंका है यह जानकारी गृह मंत्रालय ने दी है।

Thunderstorm- India TV Hindi
Thunderstorm Image Source : PTI

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने आज उत्तरी राज्यों जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में आंधी तूफान की चेतावनी जारी की है। विभाग की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ आंधी आने की चेतावनी जारी की गयी है। वहीं उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आंधी और भारी ओलावृष्टि की वजह से 11 साल की बच्ची की मौत हो गई है, इसके अलावा उत्तर भारत में कई और जगहों पर भी मौसम खराब होने की खबरें आ रही हैं।

इसकी वजह से हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ स्थानों पर भी धूल भरी आंधी आने की आशंका है। इसका असर पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में भी देखने को मिलेगा। यह जानकारी गृह मंत्रालय ने दी है।

इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उड़ीसा, पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों, केरल और अंदरूनी कर्नाटक के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की आशंका जतायी है। जबकि राजस्थान में धूल भरी आंधी और असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है।

इसके अलावा देश के 15 राज्यों में भी आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। इसमें जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तरी राज्य शामिल है।

मौसम विभाग ने विदर्भ के कुछ इलाकों में गर्मी आज भी अधिक रहने की आशंका जताई है लेकिन उत्तर भारत के लगभग सभी इलाकों में तापमान की गिरावट के मद्देनजर गर्मी का असर कम रहने की संभावना व्यक्त की है।

विभाग ने मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के तमाम इलाकों में आंधी और तेज हवाओं का दौर जारी रहने के बावजूद राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, भीतरी महाराष्ट्र के सभी इलाकों और तेलंगाना, रायलसीमा तथा भीतरी उड़ीसा के कुछ इलाकों में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान व्यक्त किया है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जो कि कल की तुलना में दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत