1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सूखे की मार झेल रहे लातूर की प्यास बुझाने को 25 लाख लीटर पानी लेकर पहुंची 'जलदूत'

सूखे की मार झेल रहे लातूर की प्यास बुझाने को 25 लाख लीटर पानी लेकर पहुंची 'जलदूत'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 20, 2016 03:17 pm IST,  Updated : Apr 20, 2016 03:17 pm IST

दस वैगन वाली वाटर ट्रेन के नौ फेरों के बाद 25 लाख लीटर पानी से भरे 50 वैगन बुधवार को लातूर पहुंच गए। सूखा प्रभावित लातूर के लिए यह जलदूत ट्रेन मंगलवार रात्रि करीब 11 बजे पश्चिम महाराष्ट्र में मिराज से रवाना हुई।

jaldoot- India TV Hindi
jaldoot

मुंबई: दस वैगन वाली वाटर ट्रेन के नौ फेरों के बाद 25 लाख लीटर पानी से भरे 50 वैगन बुधवार को लातूर पहुंच गए। सूखा प्रभावित लातूर के लिए यह जलदूत ट्रेन मंगलवार रात्रि करीब 11 बजे पश्चिम महाराष्ट्र में मिराज से रवाना हुई। मिराज से लातूर की दूरी करीब 342 किलोमीटर है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि ट्रेन से लातूर को अभी तक 70 लाख लीटर पानी पहुंचाया जा चुका है। इससे पहले इस ट्रेन ने नौ फेरे लगाए थे और हर बार इसने 5-5 लाख लीटर पानी लातूर पहुंचाया।

पचास वैगन वाली इस ट्रेन का लातूर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। लातूर शहर के महापौर अख्तर मिस्त्री ने जलदूत एक्सप्रेस का स्वागत किया। लातूर के पांच लाख लोगों तक पानी पहुंचाने के लिए राजस्थान में कोटा से विशेष तौर पर यह गाड़ी चलाई गई है। महापौर ने कहा कि पेयजल के लिए संघर्ष करते रहे लातूर के नागरिकों के लिए यह ट्रेन एक बड़ी राहत लेकर आई है। जलदूत को प्रायोगिक तौर पर पहली बार 11 अप्रैल को चलाया गया।

मिराज से लातूर तक सिंगल लाइन होने के चलते शुरुआत में इस ट्रेन को कई मंजूरी संबंधी मुद्दों का सामना करना पड़ा। इसके परिणाम स्वरूप पहली ट्रेन 17 घंटों में लातूर पहुंची। हालांकि, रेलवे ने इस ट्रेन को सभी मंजूरियां दिलाने के लिए सभी बाधाएं दूर कीं। इससे यह ट्रेन महज 8-9 घंटों में लातूर पहुंच गई। एक बार तो यह ट्रेन महज साढ़े छह घंटे में लातूर पहुंची।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत