1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भाकपा को DMK से चुनावी चंदा मिला, लेकिन पारदर्शी तरीके से, ब्योरा चुनाव आयोग को देंगे: डी राजा

भाकपा को DMK से चुनावी चंदा मिला, लेकिन पारदर्शी तरीके से, ब्योरा चुनाव आयोग को देंगे: डी राजा

 Reported By: PTI
 Published : Sep 26, 2019 06:02 pm IST,  Updated : Sep 26, 2019 06:02 pm IST

तमिलनाडु में द्रमुक से वामदलों को चंदे के रूप में 25 करोड़ रुपये मिलने से उपजे विवाद पर भाकपा महासचिव डी राजा ने गुरुवार को कहा कि गठबंधन के सहयोगियों को दी जाने वाली इस तरह की सहायता तमिलनाडु की राजनीति में सामान्य बात है...

Transfer of funds from DMK done in a transparent manner,...- India TV Hindi
Transfer of funds from DMK done in a transparent manner, will give details to EC: D Raja

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के दौरान तमिलनाडु में द्रमुक से वामदलों को चंदे के रूप में 25 करोड़ रुपये मिलने से उपजे विवाद पर भाकपा महासचिव डी राजा ने गुरुवार को कहा कि गठबंधन के सहयोगियों को दी जाने वाली इस तरह की सहायता तमिलनाडु की राजनीति में सामान्य बात है। साथ ही उन्होंने कहा कि चंदे की राशि पारदर्शी तरीके से दी गई और इसका ब्योरा चुनाव आयोग को दिया जाएगा।

राजा ने संवाददाताओं को बताया कि भाकपा को चुनावी चंदे के रूप में द्रमुक से पैसा पारदर्शी तरीके से मिला। इसमें कुछ भी छुपाया नहीं गया है। चुनाव आयोग को द्रमुक द्वारा दिए गए चुनाव खर्च के ब्योरे में इस बात का खुलासा हुआ है कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव के दौरान भाकपा को 15 करोड़ रुपये और माकपा को दस करोड़ रुपये दिए थे। द्रमुक और वामदलों ने तमिलनाडु में गठबंधन करके चुनाव लड़ा था।

राजा ने कहा, ‘‘यह सही है कि भाकपा को द्रमुक से पैसा मिला था, यह तमिलनाडु में गठबंधन की राजनीति का हिस्सा है। इसमें कुछ भी अनैतिक नहीं है। पैसे का लेन-देन बैंक के जरिए पारदर्शी तरीके से किया गया। जब हम चुनाव आयोग को पार्टी के चुनाव खर्च का ब्योरा देंगे, तब स्थिति स्वत: स्पष्ट हो जाएगी।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत