1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. त्रिपुरा: CM बिपल्ब कुमार देब ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर पूजा की

त्रिपुरा: CM बिपल्ब कुमार देब ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर पूजा की

 Reported By: IANS
 Published : May 30, 2020 06:02 pm IST,  Updated : May 30, 2020 06:02 pm IST

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने शनिवार को राजग सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए यहां अपने सरकारी आवास पर पूजा आयोजित की।

त्रिपुरा: CM बिपल्ब...- India TV Hindi
त्रिपुरा: CM बिपल्ब कुमार देब ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर पूजा की Image Source : FILE PHOTO

अगरतला: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने शनिवार को राजग सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए यहां अपने सरकारी आवास पर पूजा आयोजित की। देब ने ट्वीट कर कहा, "मोदी 2.0 का एक वर्ष पूरा होने पर, मां त्रिपुरासुंदरी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना की। वह लंबे समय तक प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करते रहें।"

दक्षिणी त्रिपुरा के गोमती जिला मुख्यालय उदयपुर (अगरतला से 64 किलोनीटर दक्षिण) में स्थित त्रिपुरेश्वरी मंदिर भारत के 51 माहपीठों में से एक है। मुख्यमंत्री से संबद्ध एक अधिकारी ने कहा कि देब की तरह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हजारों कार्यकर्ताओं ने भी विभिन्न मंदिरों में और अपने घरों में मोदी के लंबे जीवन और लंबे शासन के लिए प्रार्थना की।

त्रिपुरा के भाजपा प्रवक्ता नबेंदु भट्टाचार्जी ने कहा कि कोविड-19 और लॉकडाउन संबंधी प्रोटोकॉल को बनाए रखने और बड़ी रैलियों को आयोजित किए बिना, मुख्यमंत्री देब, उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा, अन्य मंत्री और पार्टी नेता मोदी सरकार के कामकाज व प्रदर्शन के बारे में बताने के लिए रविवार या एक दिन बाद से प्रचार करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत