1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दो ‘एओसी इन सी’ ने मिराज फॉर्मेशन में भाग लिया, धनोआ ने इसे दुर्लभ बताया

दो ‘एओसी इन सी’ ने मिराज फॉर्मेशन में भाग लिया, धनोआ ने इसे दुर्लभ बताया

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 24, 2019 10:33 pm IST,  Updated : Jun 24, 2019 10:34 pm IST

करगिल युद्ध के 20 साल पूरे होने के अवसर पर यहां वायुसेना स्टेशन में ‘एअर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ’ रैंक के वायुसेना के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को पांच मिराज 2000 विमानों की फॉर्मेशन के रूप में उड़ान भरी। 

airforce- India TV Hindi
दो ‘एओसी इन सी’ ने मिराज फॉर्मेशन में भाग लिया Image Source : PTI

ग्वालियर। करगिल युद्ध के 20 साल पूरे होने के अवसर पर यहां वायुसेना स्टेशन में ‘एअर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ’ रैंक के वायुसेना के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को पांच मिराज 2000 विमानों की फॉर्मेशन के रूप में उड़ान भरी। ग्वालियर वायुसेना स्टेशन में शानदार फ्लाई पास्ट का आयोजन हुआ जिसमें मिराज 2000 के अलावा मिग-21, जगुआर विमानों तथा एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टरों (एएलएच) ने भी हिस्सा लिया।

वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने ‘एओसी इन सी’ रैंक के अधिकारियों के उड़ान भरने को दुर्लभ अवसर करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘वायुसेना प्रमुख के रूप में मुझे इस बात पर अत्यंत गर्व है कि मेरे दो ‘एओसी इन सी’ ने आज की फॉर्मेशन में उड़ान भरी। मुझे लगता है कि मुझे वापस जाने और यह पड़ताल करने की आवश्यकता है कि क्या यह पहली बार है जब छह स्टार फॉर्मेशन का हिस्सा बने हैं।’’ वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एओसी इन सी तीन स्टार वाला अधिकारी होता है। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत