1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शोपियां में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो सैन्यकर्मी शहीद, तीन घायल

शोपियां में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो सैन्यकर्मी शहीद, तीन घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 13, 2017 08:38 am IST,  Updated : Aug 13, 2017 08:38 am IST

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए और एक कैप्टन सहित तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रात को इस बात की जानकारी दी।

Two Army personnel martyred and three injured- India TV Hindi
Two Army personnel martyred and three injured

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए और एक कैप्टन सहित तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने  रात को इस बात की जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले के जैनापोरा इलाके के अवनीरा गांव में आतंकवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद आज इलाके को घेरा और तलाशी अभियान चलाया। (टैंक में खराबी के चलते अंतरराष्ट्रीय सैन्य प्रतियोगिता से बाहर हुआ भारत)

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल जब तलाशी ले रहे थे तब आतंकवादियों ने उन पर गोली चलाई । सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि गोलबारी में पांच जवान घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सेना के बेस अस्पताल ले जाया गया जहां दो जवानों ने दम तोड़ दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत