1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 02, 2020 03:34 pm IST,  Updated : May 02, 2020 05:05 pm IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के डंगरपोरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में शनिवार को 2 अज्ञात आतंकवादी मारे गए।

Two terrorists neutralised in an encounter in Dangerpora area of Pulwama, Jammu and Kashmir- India TV Hindi
Two terrorists neutralised in an encounter in Dangerpora area of Pulwama, Jammu and Kashmir Image Source :

पुलवामा: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के डंगरपोरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में शनिवार को 2 अज्ञात आतंकवादी मारे गए। सुरक्षाबलों द्वारा अभी भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले बृहस्पतिवार को पुंछ जिले में पाकिस्तान सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन भी किया था। उन्होनें नियंत्रण रेखा स्थित अग्रिम चौकियों पर मोर्टार से गोलाबारी की जिससे एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरा अन्य घायल हो गया था। 

पुलिस अधिकारी ने बताया था कि आज करीब शाम सात बजे पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के मनकोटे सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों एवं मोर्टार से गोलाबारी की। उन्होंने बताया था कि भारतीय सैनिकों ने इस गोलाबारी का उचित जवाब दिया, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गयी। अधिकारी ने पीटीआई भाषा को बताया कि इस गोलाबारी में 18 साल के एक युवक की मौत हो गयी और दूसरा घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले कुपवाड़ा जिले में बुधवार को प्रदेश के पूर्व विशेष पुलिस अधिकारी को आतंकवादियों ने गोली मार कर घायल कर दिया था। पुलिस ने इसकी जानकारी दी थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि जिले के क्रालगुंड इलाके के बेग मोहल्ला स्थित पूर्व पुलिस अधिकारी के अली मोहम्मद बेग के घर में आतंकवादी घुसे और उन पर गोलीबारी शुरू कर दी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत