1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उधमपुर हमले में घायल ट्रक खलासी की मौत, विरोध भड़का, 9 गिरफ्तार

उधमपुर हमले में घायल ट्रक खलासी की मौत, विरोध भड़का, 9 गिरफ्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 19, 2015 08:15 am IST,  Updated : Oct 19, 2015 10:40 am IST

श्रीनगर: उधमपुर में एक ट्रक पर हुए पेट्रोल बम हमले में बुरी तरह झुलसे एक खलासी के दम तोड़ देने के बाद घाटी के कुछ इलाकों में ताजा विरोध प्रदर्शन भड़क उठा। अलगाववादी नेता के

ट्रक खलासी की मौत पर J&K...- India TV Hindi
ट्रक खलासी की मौत पर J&K बंद, कई अलगाववादी नेता नज़रबंद

श्रीनगर: उधमपुर में एक ट्रक पर हुए पेट्रोल बम हमले में बुरी तरह झुलसे एक खलासी के दम तोड़ देने के बाद घाटी के कुछ इलाकों में ताजा विरोध प्रदर्शन भड़क उठा। अलगाववादी नेता के कहने पर कश्मीर में बंद का ऐलान किया गया है। अलगाववादि नेता यासीन मलिक, सयैद अली शाह गिलानी समेत कई नेताओं को घरों में नज़रबंद कर दिया गया है। कई इलाकों में धारा 144 भी लागू की गई है। साथ ही पूरे कश्मीर में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम हैं। इस मामले में गिरफ्तार 9 में से 5 आरोपियों पर कड़े प्रावधान वाला जन सुरक्षा कानून लगा दिया गया है।

पुलिस एवं अस्पताल सूत्रों ने बताया कि 74 प्रतिशत झुलसने के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराये गये जाहिद ने 11:30 बजे अंतिम सांस ली। पिछले 12 घंटे से उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग का निवासी जाहिद उस ट्रक पर सवार था जो कश्मीर जा रहा था और 9 अक्तूबर को रास्ते में भीड़ ने उस पर पेट्रोल बमों से हमला किया। ट्रक के चालक शौकत अहमद को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जाहिद के पैतृक गांव बातेनगू में उसकी मौत की खबर पहुंचते हुए स्वत: स्फूर्त बंद हो गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस गांव एवं आसपास के क्षेत्र कुलगाम में प्रदर्शनकारियों एवं पुलिस कर्मियों के बीच झड़प शुरू हो गयी।

पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा। किन्तु किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

जाहिद के शव को राज्य सरकार के विमान से कल शाम दिल्ली से श्रीनगर लाया गया। फिर उसे अंतिम संस्कार के लिए उसके पैतृक गांव ले जाया गया। शव को लेने के लिए श्रीनगर हवाई अड्डे पर सत्तारूढ़ PDP प्रमुख एवं अनंतनाग की सांसद महबूबा मुफ्ती, राज्य के वित्त मंत्री हसीब ए द्राबू और कानून मंत्री बशारत बुखारी मौजूद थे।

राज्य के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने जाहिद की मौत पर गहरा शोक जताया। उन्होंने घृणा और असहिष्णुता की राजनीति को दोषी ठहराते हुए कहा कि इससे देश के लिए गंभीर चुनौती उत्पन्न हुई है।

उन्होंने दावा किया कि इस बर्बर हत्या के लिए दोषी लोग किसी भी स्थिति में दंडित हुए बिना नहीं रहेंगे।

उप मुख्यमंत्री तथा जम्मू क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मल सिंह ने भी घटना की निंदा की और कहा कि इसे अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस घटना को लेकर भाजपा एवं उसके सहयोगियों पर हमला बोला और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल किया कि जाहिद अहमद की मौत के लिए कौन जिम्मेदार है।

पुलिस महानिदेशक के राजेन्द्र कुमार ने कहा कि नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनमें से पांच लोगों पर जन सुरक्षा कानून :जसूका: लगाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत