1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी राज्यसभा के उप नेता नियुक्त किए गए

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी राज्यसभा के उप नेता नियुक्त किए गए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 19, 2021 04:27 pm IST,  Updated : Jul 19, 2021 04:27 pm IST

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी को राज्यसभा का उप नेता नियुक्त किया गया है।

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी राज्यसभा के उप नेता नियुक्त किए गए- India TV Hindi
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी राज्यसभा के उप नेता नियुक्त किए गए Image Source : FILE PHOTO

नयी दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी को राज्यसभा का उप नेता नियुक्त किया गया है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को पत्र लिखकर नकवी की नियुक्ति के बारे में सूचित किया। इस पत्र में जोशी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) ने यह सूचना देने के लिए मुझे निर्देशित किया है कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को राज्यसभा में उप नेता नियुक्त किया गया है।’’

बता दें कि, इससे पहले उच्च सदन में उप नेता की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के पास थी जिन्हें पिछले दिनों राज्यसभा का नया नेता नियुक्त किया गया है। गोयल से पहले थावर चंद गहलोत नेता सदन थे। हालांकि मंत्रिपरिषद विस्तार से ठीक पहले उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

माना जाता है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता नकवी संसदीय मामलों पर अच्छी पकड़ रखते हैं। वह विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ अच्छे संबंध एवं समन्वय के लिए भी जाने जाते हैं। नकवी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई वाली राजग सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। वह कई वर्षों से राज्यसभा के सदस्य हैं और लोकसभा में उत्तर प्रदेश के रामपुर का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। वह नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में संसदीय कार्य राज्य मंत्री भी थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत