1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर प्रदेश: चोर होने के संदेह में व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या

उत्तर प्रदेश: चोर होने के संदेह में व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 11, 2018 04:55 pm IST,  Updated : Aug 11, 2018 04:55 pm IST

मृतक के परिवार वालों ने घटना के बाद सड़क पर प्रदर्शन किया और छपार थाने का घेराव किया है। 

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के बिजोपुर में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति की चोर होने के शक में कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या कर दी। छपार थाना के प्रभारी (एसएचओ) सुभाष राठौड़ ने बताया कि घटना कल शाम की है और कई लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इस बाबत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।  मृतक की पहचान कपिल त्यागी के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि त्यागी के परिवार वालों और अन्य ने प्रदर्शन किया है और छपार थाने का घेराव किया है। उनकी मांग है कि इस मामले में और लोगों को गिरफ्तार किया जाए। राठौड़ ने बताया कि उनका दावा है कि वह बेगुनाह था और बिजोपुर काम के सिलसिले में गया था लेकिन वहां उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। प्रदर्शन की अगुवाई भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डी त्यागी कर रहे थे। थानाधिकारी के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को टालने के लिए गांव में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत