1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आठ जून से सीमित तौर पर शुरू होगी उत्तराखंड में चारधाम यात्रा, तैयारी में जुटा प्रशासन

आठ जून से सीमित तौर पर शुरू होगी उत्तराखंड में चारधाम यात्रा, तैयारी में जुटा प्रशासन

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 02, 2020 05:21 pm IST,  Updated : Jun 02, 2020 05:21 pm IST

उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार को कहा कि आठ जून से चारधाम यात्रा सीमित तरीके से शुरू हो जाएगी।

आठ जून से सीमित तौर पर शुरू होगी उत्तराखंड में चारधाम यात्रा, तैयारी में जुटा प्रशासन- India TV Hindi
आठ जून से सीमित तौर पर शुरू होगी उत्तराखंड में चारधाम यात्रा, तैयारी में जुटा प्रशासन Image Source : PTI

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार को कहा कि आठ जून से चारधाम यात्रा सीमित तरीके से शुरू हो जाएगी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने यहां बताया कि हम आठ जून से चारधाम यात्रा शुरू करने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा शुरुआत में सीमित तौर पर शुरू होगी और बाद में अन्य राज्य सरकारों से बातचीत करने के बाद इसे दूसरे राज्यों के तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए भी खोल दिया जाएगा।

कौशिक ने कहा, ‘'हम चारधाम यात्रा शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। हम आठ तारीख के बाद इसे सीमित संख्या में शुरू करेंगे।’' उत्तराखंड में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर एक—डेढ माह पहले खुल चुके हैं लेकिन कोरोना संकट के चलते उन्हें अभी श्रद्धालुओं के लिए नहीं खोला गया है। यह पहला अवसर होगा जब महामारी के चलते तीर्थयात्री चारधामों के दर्शन से वंचित हैं।

गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 24 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पर्व पर खोले गये थे जबकि केदारनाथ मंदिर के कपाट 29 अप्रैल को और बदरीनाथ के द्वार 15 मई को खोले गये थे। कौशिक ने कहा कि हम अन्य राज्य सरकारों से बसें चलाने के संबंध में विचार करेंगे और उसके बाद ही वहां के राज्यों के श्रद्धालु और पर्यटक हमारे यहां आ पाएंगे । उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रा शुरूआती दौर में सीमित ही होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत