1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रावत अस्पताल में भर्ती

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रावत अस्पताल में भर्ती

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 27, 2020 11:12 pm IST,  Updated : Dec 27, 2020 11:12 pm IST

मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, हल्का बुखार आने के बाद रावत देर शाम जांच के लिए दून अस्पताल गए थे जहां चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर लिया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रावत अस्पताल में भर्ती- India TV Hindi
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रावत अस्पताल में भर्ती Image Source : GOOGLE

देहरादून: कोविड-19 से पीड़ित उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को रविवार को सरकारी दून अस्पताल में भर्ती किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, हल्का बुखार आने के बाद रावत देर शाम जांच के लिए दून अस्पताल गए थे जहां चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर लिया। एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री को हल्का बुखार है और चिकित्सक उनके विभिन्न परीक्षण कर रहे हैं। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री रावत के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी जिसके बाद वह स्वयं चिकित्सकों की निगरानी में गृह एकांतवास में चले गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत