1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री होंगे, चुनाव की चुनौती को लेकर कही ये बात

पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री होंगे, चुनाव की चुनौती को लेकर कही ये बात

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 03, 2021 03:44 pm IST,  Updated : Jul 04, 2021 08:13 am IST

उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद पुष्कर सिंह धामी नए मुख्यमंत्री होंगे। आपको बता दें कि पुष्कर सिंह धामी दो बार खटीमा से विधायक रह चुके हैं।

पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, जानिए इनके बारे में सबकुछ- India TV Hindi
पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, जानिए इनके बारे में सबकुछ Image Source : TWITTER

देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद पुष्कर सिंह धामी नए मुख्यमंत्री होंगे। पुष्कर सिंह धामी रविवार को उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। उत्तराखंड राज्यपाल कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, पुष्कर सिंह धामी कल यानि रविवार (4 जुलाई) शाम 6 बजे राजभवन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ उत्तराखंड के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे।

आपको बता दें कि, पुष्कर सिंह धामी दो बार खटीमा से विधायक रह चुके हैं। भाजपा विधायक दल की बैठक में ये फैसला लिया गया है। बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी मामलों के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम मौजूद रहे। देहरादून में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में धामी के नाम पर मुहर लगाई गई।

उत्तराखंड भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी है, पूर्व सैनिक के बेटे को जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे निभाऊंगा। धामी ने कहा कि चुनाव की चुनौती को स्वीकार करता हूं। सबके साथ मिलकार काम करूंगा। धामी ने आगे कहा कि मेरी पार्टी ने एक सामान्य से कार्यकर्ता को सेवा का अवसर दिया है। जनता के मुद्दों पर हम सबका सहयोग लेकर काम करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के करीबी माने जाने वाले धामी भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी में अन्य पदों पर कार्य कर चुके हैं और युवाओं में उनकी पकड़ को बेहतर माना जाता है।

बता दें कि, पुष्कर सिंह धामी ऊधमसिंहनगर जिले की खटीमा सीट से विधायक हैं और धामी की युवाओं में अच्छी पकड़ है। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें CM के रूप में शपथ लेंगे। चार महीने में राज्य को तीसरा मुख्यमंत्री मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत