1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आगरा में गिरजाघर में तोड़ फोड़

आगरा में गिरजाघर में तोड़ फोड़

 Written By: IANS
 Published : Apr 16, 2015 02:19 pm IST,  Updated : Apr 16, 2015 02:39 pm IST

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट में गुरुवार सुबह एक गिरजाघर में तोड़ फोड़ की गई। पुलिस ने गुरुवार को घटना के बारे में जानकारी दी। आगरा के जिला मजिस्ट्रेट सहित वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का

- India TV Hindi

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट में गुरुवार सुबह एक गिरजाघर में तोड़ फोड़ की गई। पुलिस ने गुरुवार को घटना के बारे में जानकारी दी।

आगरा के जिला मजिस्ट्रेट सहित वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा लेने सेंट मेरी गिरजाघर पहुंचे।

पल्ली पुरोहित (पेरिस प्रीस्ट) के अनुसार, गिरजाघर में कांच के बक्सों में रखी दो प्रतिमाओं को तोड़ा गया है और मुख्य प्रवेश द्वार का ताला टूटा हुआ था। गिरजाघर परिसर में खड़ी एक कार और नोटिस बोर्ड में भी तोड़ फोड़ की गई है।

पुलिस ने बताया कि मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

आगरा के ईसाई नेताओं ने घटना की निंदा की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत