1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वंदे भारत मिशन के दूसरे फेज के अंत तक एक लाख यात्रियों को वापस लाने का लक्ष्य

वंदे भारत मिशन के दूसरे फेज के अंत तक एक लाख यात्रियों को वापस लाने का लक्ष्य

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 28, 2020 07:39 pm IST,  Updated : May 28, 2020 07:58 pm IST

विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण के अंत तक 60 देशों से करीब एक लाख यात्रियों को वापस लाने का लक्ष्य है।

वंदे भारत मिशन के दूसरे फेज के अंत तक एक लाख यात्रियों को वापस लाने का लक्ष्य- India TV Hindi
वंदे भारत मिशन के दूसरे फेज के अंत तक एक लाख यात्रियों को वापस लाने का लक्ष्य Image Source : @TWITTER

नई दिल्ली: विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण के अंत तक 60 देशों से करीब एक लाख यात्रियों को वापस लाने का लक्ष्य है। ये बातें विदेश मंत्रालय की ओर से कही गई हैं। वहीं विदेश मंत्रालय ने कहा कि वंदे भारत मिशन के तीसरे फेज की तैयारियां भी अच्छी तरह से चल रहीं हैं।

प्रवासियों को विदेश से देश वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन की शुरुआत सात मई को हुई थी।  इसका दूसरा चरण 13 जून तक जारी रहेगा। इसके विस्तारित चरण के दायरे में 47 देश आयेंगे । गौरतलब है कि वंदे भारत मिशन का दूसरा चरण पहले 22 मई को समाप्त होना था। लेकिन विदेश मंत्रालय ने इसे बढ़ा दिया था। अब वंदे भारत मिशन का दूसरा चरण 13 जून तक जारी रहेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत