1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुरी गंगा में जहाज-तेल टैंकर में टक्कर, सभी यात्री सुरक्षित

मुरी गंगा में जहाज-तेल टैंकर में टक्कर, सभी यात्री सुरक्षित

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 23, 2015 07:18 am IST,  Updated : Nov 23, 2015 10:29 am IST

कैनिंग: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में सागर द्वीप के पास मुरी गंगा नदी में आज राज्य सरकार का यात्री जहाज बाल बाल बचा जब उसे बांग्लादेशी तेल के टैंकर ने टक्कर मार

मुरी गंगा में जहाज-तेल...- India TV Hindi
मुरी गंगा में जहाज-तेल टैंकर में टक्कर, यात्री सुरक्षित

कैनिंग: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में सागर द्वीप के पास मुरी गंगा नदी में आज राज्य सरकार का यात्री जहाज बाल बाल बचा जब उसे बांग्लादेशी तेल के टैंकर ने टक्कर मार दी। इस जहाज में करीब 350 लोग सवार थे।

जिलाधिकारियों ने बताया कि भूतल परिवहन निगम द्वारा चालित यह जहाज मुरी गंगा नदी में सागर द्वीप में काकद्वीप से कचुबेरिया जा रहा था।

तीन बांग्लादेशी तेल के टैंकर कोलकाता से बांग्लादेश जा रहे थे। जहाज ने तीसरे टैंकर के रास्ते को पार करने की कोशिश की।

अधिकारियों ने बताया कि टैंकर ने जहाज को पहले जाने के कई बार सिग्नल दिए क्योंकि वहां टक्कर हो सकती थी। लेकिन जहाज के कप्तान ने सिग्नलों को नजरअंदाज किया और तेज गति से सीधा जाता रहा।

टक्कर की संभावना को देखते हुए टैंकर ने अपनी गति कम कर ली और जब उसने जहाज को टक्कर मारी तो जहाज बस हिला और जिससे कोई भी जहाज से बाहर नहीं गिरा या जख्मी नहीं हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत