1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. संत कवि रविदास की जयंती, उपराष्ट्रपति नायडू और पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

संत कवि रविदास की जयंती, उपराष्ट्रपति नायडू और पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 09, 2020 01:40 pm IST,  Updated : Feb 09, 2020 01:40 pm IST

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संत कवि रविदास की जयंती पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए काम किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संत कवि रविदास की जयंती पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए काम किया। नायडू ने ट्वीट किया, ‘‘शांति एवं सद्भाव के मजबूत समर्थक गुरु रविदास ने अपनी शिक्षाओं से प्रेम और एकता का संदेश दिया।’’ 

प्रधानमंत्री मोदी ने भी संत रविदास को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, ‘‘महान संत गुरु रविदास को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए उन्होंने सौहार्द और भाईचारे की भावना पर बल दिया था, जो आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। न्याय, समानता और सेवा पर आधारित उनकी शिक्षा हर युग में लोगों को प्रेरित करती रहेगी।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत