1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यौन उत्पीड़न की शिकार युवती ने 54 वर्षीय व्यक्ति का निजी अंग काटा

यौन उत्पीड़न की शिकार युवती ने 54 वर्षीय व्यक्ति का निजी अंग काटा

 Written By: IANS
 Published : May 20, 2017 12:42 pm IST,  Updated : May 20, 2017 12:42 pm IST

युवती ने बताया कि स्वामी अक्सर उनके घर आया करता था और धार्मिक अनुष्ठान करता था। उसने साथ ही बताया कि वह तब से उसके उत्पीड़न को लेकर परेशान थी, जब वह 12 कक्षा में पढ़ती थी।

Woman- India TV Hindi
Woman

तिरुवनंतपुरम: तिरुवनंतपुरम में एक 23 वर्षीया युवती ने चाकू से एक 54 वर्षीय व्यक्ति का निजी अंग काट डाला, जो पिछले पांच वर्षो से उसके साथ यौन दुर्व्यवहार कर रहा था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। कोल्लम के पास स्थित एक आश्रम के हरी स्वामी को शुक्रवार रात करीब 12.40 बजे तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज लाया गया। उसका निजी अंग करीब 90 प्रतिशत कटा हुआ था। (ये भी पढ़ें: वो मेरे बेडरूम में घुस आई, मैं तो हैरान रह गया: यासीन मलिक)

अस्पताल की ओर से जारी बयान के अनुसार, चिकित्सकों की एक टीम ने स्वामी की प्लास्टिक सर्जरी कर दी और अब वह खतरे से बाहर है। युवती ने बताया कि स्वामी अक्सर उनके घर आया करता था और धार्मिक अनुष्ठान करता था। उसने साथ ही बताया कि वह तब से उसके उत्पीड़न को लेकर परेशान थी, जब वह 12 कक्षा में पढ़ती थी।

वह उसकी हरकतों से इतना तंग आ चुकी थी कि शुक्रवार रात को उसने चाकू से उसके निजी अंग को काट डाला। पुलिस ने कहा कि उसने स्वामी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं, केरल राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रमीला देवी ने कहा कि उन्हें युवती के ऐसा करने पर गर्व है। देवी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की ऐसी हरकत, खासतौर पर धर्म की आड़ में स्वीकार्य नहीं है।

इसी बीच, पुलिस युवती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को लेकर उलझन में है।

ये भी पढ़ें: कौन है पाकिस्‍तान में मौत की सजा पाए कुलभूषण जाधव?

ये हैं भारत के रहस्यमयी खजाने जिनकी खोज अभी है बाकी...
यहां पर शादी के बाद दुल्हन से कराया जाता है जिस्मफरोशी का धंधा...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत