1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: शादी से पहले चोली और जींस में दुल्हन ने किया ये काम, इंटरनेट पर मचाया तहलका

VIDEO: शादी से पहले चोली और जींस में दुल्हन ने किया ये काम, इंटरनेट पर मचाया तहलका

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 14, 2018 11:02 am IST,  Updated : Mar 14, 2018 11:02 am IST

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को डिजाइन एक्वा स्टूडियो ने डाला है। स्टूडियो को चलाने वाली प्रियंका कम्बोज चोपड़ा ने बताया कि दुल्हन राशिका एक ट्रेन्ड कथक डांसर हैं और 16 साल की उम्र से डांस सीख रही हैं।

Video-Bride-dancing-on-Punjabi-song-at-her-own-wedding-in-choli-and-jeans-going-viral- India TV Hindi
VIDEO: शादी से पहले चोली और जींस में दुल्हन ने किया ये काम, इंटरनेट पर मचाया तहलका

नई दिल्ली: आपने अक्सर ही दुल्हन को शादी में डांस करते देखा होगा लेकिन आजकल सोशल मीडिया में वायरल हो रही इस दुल्हन का डांस कभी नहीं देखा होगा। इस दुल्हन ने शादी में ऐसा डांस किया कि सभी हैरत में रह गए। इस डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है दिल्ली के एक वेडिंग फोटोग्राफर ने। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया है 'आपने दुल्हन को डांस करते हुए देखा होगा, लेकिन इनकी तरह नहीं!'

दरअसल ये दुल्हन अपनी शादी में चोली और जींस में डांस कर रही है। पंजाबी गाने पर भांगड़ा से लेकर बेली डंसिंग कर इस दुल्हन ने सभी को अपना फैन बना दिया है। दुल्हन शादी के जोड़े में है। मांगटीका, गजरा, जेवर और चूड़े के साथ इस दुल्हन ने जींस पहनी हुई है, साथ ही नीचे जूते भी डाले हुए हैं। मंडप में जाने से पहले दुल्हन ऐसा मस्त-मस्त डांस करती है कि सोशल मीडिया दीवाना हो गया। इस दुल्हन ने पंजाबी सिंगर मनकीरत आलोख के गाने 'कदर' पर जबरदस्त डांस किया।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को डिजाइन एक्वा स्टूडियो ने डाला है। स्टूडियो को चलाने वाली प्रियंका कम्बोज चोपड़ा ने एनडीटीवी को बताया कि दुल्हन राशिका एक ट्रेन्ड कथक डांसर हैं और 16 साल की उम्र से डांस सीख रही हैं। 'अपनी शादी के दिन वो डांस कर रहीं थीं और मैं उन्हें शूट करने लगी।' इस वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स आ चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत