1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: मुंबई में रेलवे प्लेटफॉर्म पर सरेआम छेड़खानी, लड़की को जबरन किया किस

VIDEO: मुंबई में रेलवे प्लेटफॉर्म पर सरेआम छेड़खानी, लड़की को जबरन किया किस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 23, 2018 09:52 am IST,  Updated : Feb 23, 2018 09:52 am IST

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि लड़की ट्रेन का इंतजार करने के लिए प्लेटफॉर्म की ओर जा रही है तभी पीछे से आए आरोपी ने उसके नजदीक जाकर जबरन किस किया।

video-Man-forcibly-kisses-girl-at-Turbhe-Railway-Station-in-Mumbai-Arrested–Watch- India TV Hindi
VIDEO: मुंबई में रेलवे प्लेटफॉर्म पर सरेआम छेड़खानी, लड़की को जबरन किया किस

नई दिल्ली: मुंबई में रेलवे प्लेटफॉर्म पर सरेआम लड़की से छेड़खानी की वारदात सामने आई है। लड़की के साथ छेड़खानी उस वक्त हुई जब वो ऑफिस जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही थी तभी एक शख्स उसके पास पहुंचा और छेड़खानी करने लगा। पूरी वारदात प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर तुरभे आरपीएफ ने स्टेशन पर ही आरोपी नरेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 354 (ए) के तहत किया मामला दर्ज किया गया है।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि लड़की ट्रेन का इंतजार करने के लिए प्लेटफॉर्म की ओर जा रही है तभी पीछे से आए आरोपी ने उसके नजदीक जाकर जबरन किस किया। युवती ने उसे धक्का देकर खुद को छुड़ाया और अपने साथ हुई वारदात से हैरान रह गई। पुलिस ने आरोपी की पहचान नरेश के जोशी के रूप में की है।

घटना गुरुवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे की है। महिला के साथ हुई वारदात के बाद स्टेशन पर बैठे अन्य यात्रियों में से किसी ने भी आरोपी को पकड़ने की कोशिश नहीं की। लोग चुपचाप बैठे रहे और आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने बताया कि आरपीएफ ऑफिस की टीम की पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। इसके बाद कानूनी कार्रवाई के लिए उसे वाशी जीआरपी के हवाले कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत