1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. माल्या के विमान की 28-29 नवंबर को नीलामी करेगा सेवा कर विभाग

माल्या के विमान की 28-29 नवंबर को नीलामी करेगा सेवा कर विभाग

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 27, 2016 03:45 pm IST,  Updated : Nov 27, 2016 03:46 pm IST

मुंबई: संकटग्रस्त उद्योगति विजय माल्या से 535 करोड़ रुपये की वसूली के लिए सेवा कर विभाग 28-29 नवंबर को शराब कारोबारी के लग्जरी निजी जेट विमान की नीलामी करने जा रहा है। विभाग चाहती है

vijay mallya- India TV Hindi
vijay mallya

मुंबई: संकटग्रस्त उद्योगति विजय माल्या से 535 करोड़ रुपये की वसूली के लिए सेवा कर विभाग 28-29 नवंबर को शराब कारोबारी के लग्जरी निजी जेट विमान की नीलामी करने जा रहा है। विभाग चाहती है कि इस बार वह जब विमान की दोबारा नीलामी का प्रयास करे, तो उसे अधिक भागीदारी देखने को मिले।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

विभाग ने कहा कि विमान की ई-नीलामी एमएसटीसी द्वारा की जाएगी। उसने कहा कि विमान का पुन: मूल्य निकालने के लिए पेशेवर मूल्यांकक की सेवाएं ली गई हैं। बंबई उच्च न्यायालय ने हाल में नीलामी के लिए विमान का आरक्षित मूल्य कम करने का निर्देश दिया था।

विभाग ने पहले आरक्षित मूल्य 152 करोड़ रुपये रखा था, लेकिन उसे खरीदार नहीं मिल पाया था जिसकी वजह से उच्च न्यायालय ने इस मूल्य की समीक्षा को कहा था। विभाग के अधिकारियों ने हालांकि यह नहीं बताया कि मूल्य में कितनी कमी की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत