1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सोशल मीडिया पर महिला की तस्वीर से छेड़छाड़ के बाद गांववाले आपस में भिड़े, 25 घायल

सोशल मीडिया पर महिला की तस्वीर से छेड़छाड़ के बाद गांववाले आपस में भिड़े, 25 घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 23, 2018 01:58 pm IST,  Updated : Aug 23, 2018 01:58 pm IST

पश्चिम बंगाल में एक महिला की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया में वायरल किये जाने के बाद पूर्वा गोलपाड़ा और दनगापुर गांव के लोगों के बीच झड़प हो गयी जिससे इसमें कम से कम 25 लोग घायल हो गए।

Villagers clash after morphed images go viral 25 injured- India TV Hindi
Villagers clash after morphed images go viral 25 injured

वर्धमान: पश्चिम बंगाल में एक महिला की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया में वायरल किये जाने के बाद पूर्वा गोलपाड़ा और दनगापुर गांव के लोगों के बीच झड़प हो गयी जिससे इसमें कम से कम 25 लोग घायल हो गए। पूर्वी वर्धमान के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राज नारायण मुखर्जी ने बताया कि कल हुई इस घटना के संबंध में अब तक 29 लोगों को गिरफ्तार किया है और दोनों गांवों में दबिश दी जा रही है। (सत्य पाल मलिक ने ली जम्मू-कश्मीर के 13वें राज्यपाल के तौर पर शपथ )

दनगापुर गांव के निवासियों को सोशल नेटवर्किंग साइट पर मंगलवार को महिला की तस्वीर से छेड़छाड़ कर उसे अपलोड करने में पड़ोसी पूर्वा गोलपाड़ा गांव के शेख रकीबुल के शामिल होने पर शक था। शेख रकीबुल के भाई शेख हिज्बुल्ला ने दावा किया कि मंगलवार को मदनघाट पुलिस थाने में हुई एक बैठक में मामला सुलझ गया था। बहरहाल, पुलिस ने बताया कि थाने में ऐसी कोई बैठक नहीं हुई।

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि कल शेख रकीबुल का समर्थन कर रहे कुछ लोगों ने दनगापुर के गांववालों से झड़प की और दोनों समूहों ने एक-दूसरे पर छड़ों, पत्थरों और धारदार हथियारों से हमला किया। उन्होंने बताया कि 16 घायलों को कालना उप मंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बाकियों को पास के अस्तपाल में ले जाया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत