1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दार्जलिंग में फिर भड़की हिंसा, GJM और TMC समर्थकों के बीच झड़प

दार्जलिंग में फिर भड़की हिंसा, GJM और TMC समर्थकों के बीच झड़प

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 18, 2017 11:14 pm IST,  Updated : Jul 18, 2017 11:14 pm IST

कई दिनों की शांति के बाद दार्जलिंग में फिर हिंसा भड़क उठी। दार्जलिंग के मिरिक में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा और तृणमूल समर्थकों के बीच झड़प हुई।

darjeeling- India TV Hindi
darjeeling

दार्जिलिंग: कई दिनों की शांति के बाद दार्जलिंग में फिर हिंसा भड़क उठी। दार्जलिंग के मिरिक में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा और तृणमूल समर्थकों के बीच झड़प हुई। झड़प को काबू में करने के लिए पुलिस और जॉइंट फोर्सेज ने बल प्रयोग किया। इस दौरान सुरक्षाबलों की तरफ से आंसू गैस के गोले छोड़े।

उधर गोरखा जनमुक्ति मोर्चा ने दावा किया है कि पुलिस की तरफ से फायरिंग की गई। जसमें उसके एक समर्थक की मौत हो गई है। उधर हंगामे के दौरान सीआरपीएफ की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। तोड़फोड़ और हंगामे में 2 जवान घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिरिक उप संभाग में गोरखालैंड समर्थकों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी और पुलिस पर पेट्रोल बम और शीशे की बोतलें फेंकीं। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने उनपर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। गोरखा जनमुक्ति मोर्चा ने आरोप लगाया है कि कल रात मिरिक में पुलिस की गोलीबारी में उसके एक समर्थक अशोक तमांग की मौत हो गयी और एक दूसरा व्यक्ति घायल हो गया।

हालांकि पुलिस ने आरोप से इनकार किया। जीजेएम ने मिरिक में तमांग के शव के साथ एक रैली निकाली। जीजेएम कार्यकर्ताओं और दूसरे स्थानीय दलों ने अलग राज्य की मांग को लेकर यहां जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय के बाहर धरना दिया। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत