1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राम मंदिर निर्माण के लिए इस मुस्लिम नेता ने की 51 हजार रुपये देने की घोषणा

राम मंदिर निर्माण के लिए इस मुस्लिम नेता ने की 51 हजार रुपये देने की घोषणा

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 14, 2019 05:30 pm IST,  Updated : Nov 14, 2019 05:30 pm IST

यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने कहा,‘‘इमामे हिंद, भगवान श्री राम, जो हम सभी मुसलमानों के भी पूर्वज हैं, उनके राम मंदिर निर्माण के लिये वसीम रिजवी फिल्मस द्वारा 51 हजार रू की भेंट राम जन्म भूमि न्यास को मंदिर निर्माण के लिये दी जा रही है।’’

Ram Mandir- India TV Hindi
Replica of the proposed Ram Mandir on display at Karsewakpuram, in Ayodhya. Image Source : PTI

लखनऊ। यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिये 51 हजार रुपये देने की घोषणा की । गुरुवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में रिजवी ने कहा कि बोर्ड ने मंदिर का समर्थन किया है।

रिजवी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का जो फैसला आया है वही एक अकेला रास्ता था जिससे यह मामला सुलझ सकता था । अब हिन्दुस्तान में राम जन्म भूमि के स्थान पर दुनिया का सबसे सुन्दर राम मंदिर बनाने की तैयारी हो रही है। उन्होंने कहा,‘‘इमामे हिंद, भगवान श्री राम, जो हम सभी मुसलमानों के भी पूर्वज हैं, उनके राम मंदिर निर्माण के लिये वसीम रिजवी फिल्मस द्वारा 51 हजार रू की भेंट राम जन्म भूमि न्यास को मंदिर निर्माण के लिये दी जा रही है।’’

प्रेस बयान में कहा गया कि भविष्य में जब भी राम मंदिर का निर्माण होगा शिया वक्फ बोर्ड की तरफ से उसमें भी मदद की जाएगी । उन्होंने साथ ही कहा कि अयोध्या में राम मंदिर पूरी दुनिया के साथ ही भारत में भी ‘‘रामभक्तों’’ के लिए गर्व का मामला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत