श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में कल रात लेह भले ही सबसे गर्म स्थान रहा और कई स्थानों पर पारा बढ़ा लेकिन घाटी में तापमान अब भी जमाव बिंदू के नीचे ही रहा। मौसम विग्यान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लेह में कल न्यूनतम तापमान छह डिग्री अधिक शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग और उत्तर में कुपरवाड़ा में कल रात पारा शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं श्रीनगर में तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। मौसम अधिकारी ने कहा कि कश्मीर घाटी के दूरस्थ इलाकों में अगले 24 घंटे में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
कश्मीर चिल्लई कलां का समय चल रहा है। इस दौरान लगातार बर्फबारी होने और पारा गिरने की अधिकतम संभावना बनी रहती है। चिल्लई कलां 21 दिसंबर को शुरू हुआ था जो अगले साल 31 जनवरी को खत्म होने वाला है लेकिन अगर ठंडी हवाएं चलती रही तो यह आगे भी जारी रहेगा। इस 40 दिन के चिल्लई कलां के बाद 20 दिन को चिल्लई-खर्द और 10 दिन को चिल्लई बच्चा शुरू होगा।