1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान ने मांगी रहम की भीख, कहा भारत के साथ जंग नहीं चाहते

पाकिस्तान ने मांगी रहम की भीख, कहा भारत के साथ जंग नहीं चाहते

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 27, 2019 01:43 pm IST,  Updated : Feb 27, 2019 02:57 pm IST

पाकिस्तान की सेना ने एक तरह से रहम की भीख मांगते हुए कहा है कि वे भारत के साथ जंग नहीं चाहते। पाकिस्तान के लड़ाकू विमान F-16 को भारतीय सेना द्वारा मार गिराए जाने के बाद पाकिस्तान की तरफ से यह बयान आया है

We did not want war with India says Pak Army- India TV Hindi
We did not want war with India says Pak Army

नई दिल्ली। पाकिस्तान की सेना ने एक तरह से रहम की भीख मांगते हुए कहा है कि वे भारत के साथ जंग नहीं चाहते। पाकिस्तान के लड़ाकू विमान F-16 को भारतीय सेना द्वारा मार गिराए जाने के बाद पाकिस्तान की तरफ से यह बयान आया है।

भारत ने पहले ही पाकिस्तान के इस झूठ को नकार दिया था, पाकिस्तान की मीडिया में भारत के लड़ाकू विमानों को मार गिराए जाने की जो खबरें आ रही थी उसपर पर भारत के डिफेंस सूत्रों ने कहा कि भारत के लड़ाकू विमानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

इससे पहले पाकिस्तान ने भारत की सीमा में अपने जो F-16 लड़ाकू विमान भेजे थे उनमें से एक लड़ाकू विमान को भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में मार गिराया है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से मिली खबर के मुताबिक भारतीय जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी लड़ाकू विमान पाकिस्तान की सीमा के 3 किलोमीटर अंदर लामा घाटी में जाकर गिरा है। मिली जानकारी के मुताबिक विमान को नीचे गिरता हुआ देखा गया है जबकि विमान का पायलट इजेक्ट होकर बाहर निकल गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत