1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली सरकार ने एक और कोरोना वायरस हॉटस्पॉट की पहचान की, कुल 34 हॉटस्पॉट हुए: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली सरकार ने एक और कोरोना वायरस हॉटस्पॉट की पहचान की, कुल 34 हॉटस्पॉट हुए: अरविंद केजरीवाल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 12, 2020 06:07 pm IST,  Updated : Apr 12, 2020 07:16 pm IST

दिल्ली में कोरोना वायरस के जहां नए मामले सामने आ रहे है अब उन्हें सील किया जा रहा है। अब दिल्ली में हॉटस्पाट की संख्या 34 हो गई है। दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

We will carry out massive sanitisation drive in Coronavirus containment zones from Monday onwards: A- India TV Hindi
We will carry out massive sanitisation drive in Coronavirus containment zones from Monday onwards: Arvind Kejriwal Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने रविवार को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में महावीर एन्क्लेव क्षेत्र को कोविड-19 हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित कर इसे सील करने का आदेश दिया। इसके बाद शहर में ऐसे क्षेत्रों की कुल संख्या 34 हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि आदेश जारी कर कहा गया है कि यहां दिल्ली सरकार का 'ऑपरेशन शील्ड' लागू होगा। अधिकारी ने कहा, ‘‘महावीर एन्क्लेव में बंगाली कॉलोनी की गली नंबर पांच और पांच ए, एच -2 ब्लॉक को सील करने का आदेश जारी किया गया है।’’ राजौरी, जहांगीरपुरी और देवली एक्सटेंशन के क्षेत्रों को शनिवार को हॉटस्पॉट यानी संक्रमण से अधिक प्रभावित क्षेत्रों के रूप में चिन्हित किया गया था। 

'ऑपरेशन शील्ड' दिलशाद गार्डन इलाके में कोविड-19 के प्रसार को रोकने में सफल रहा है। यह इलाका कोरोना वायरस संक्रमण से बहुत प्रभावित था। हाल ही में, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी कहा था कि स्वास्थ्य अधिकारियों की कड़ी मेहनत और 'ऑपरेशन शील्ड' के सफल कार्यान्वयन ने दिलशाद गार्डन को कोरोना वायरस से मुक्त क्षेत्र बना दिया है। राज्य सरकार के मुताबिक पिछले 10 दिनों में दिलशाद गार्डन से कोई नया मामला सामने नहीं आया है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कोविड-19 संक्रमण के 166 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,069 हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत