1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पश्चिम बंगाल: BJP प्रदेश अध्यक्ष ने की ममता बनर्जी की तारीफ, बोले- बन सकती हैं पहली बंगाली पीएम

पश्चिम बंगाल: BJP प्रदेश अध्यक्ष ने की ममता बनर्जी की तारीफ, बोले- बन सकती हैं पहली बंगाली पीएम

 Written By: Agency
 Published : Jan 06, 2019 09:52 am IST,  Updated : Jan 06, 2019 09:52 am IST

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख दिलीप घोष ने शनिवार को ये कह कर अपनी पार्टी में असहज स्थिति पैदा कर दी कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के देश की पहली बंगाली प्रधानमंत्री बनने की अच्छी संभावनाएं हैं।

तृणमूल कांग्रेस...- India TV Hindi
तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (File Photo) Image Source : PTI

कोलकाता: भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख दिलीप घोष ने शनिवार को ये कह कर अपनी पार्टी में असहज स्थिति पैदा कर दी कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के देश की पहली बंगाली प्रधानमंत्री बनने की अच्छी संभावनाएं हैं। ममता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए घोष ने कहा कि वे उनकी अच्छी सेहत और जिंदगी में कामयाबी की दुआ करते हैं, ‘‘क्योंकि हमारे राज्य का भविष्य उनकी सफलता पर निर्भर करता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि वे फिट रहें ताकि वे अच्छा काम कर सकें। उन्हें फिट रहने की जरूरत है। क्योंकि, अगर किसी बंगाली के पीएम बनने की संभावनाएं हैं तो उनमें वही एक हैं।’’ उन्होंने कहा कि ‘अगर कोई बंगाली कभी पीएम बन सकता है तो ममता बनर्जी का नाम पीएम बनने की इस लिस्ट में सबसे पहले है। अच्छा होगा कि अगर कोई बंगाली पीएम बने। ज्योति बसु तो पीएम नहीं बन सकते लेकिन ममता बनर्जी बन सकती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत