1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार के शराब प्रेमियों ने किया उत्तर प्रदेश का रुख

बिहार के शराब प्रेमियों ने किया उत्तर प्रदेश का रुख

 Written By: IANS
 Published : May 04, 2016 01:35 pm IST,  Updated : May 04, 2016 02:17 pm IST

बिहार में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगने के बाद वहां के शराब प्रेमी अब उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों का रुख कर रहे हैं। आबकारी विभाग के सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में इन जिलों में शराब की दुकानों पर काफी भीड़ देखी जा रही है।

wine lovers of bihar- India TV Hindi
wine lovers of bihar

बलिया/गाजीपर: बिहार में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगने के बाद वहां के शराब प्रेमी अब उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों का रुख कर रहे हैं। आबकारी विभाग के सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में इन जिलों में शराब की दुकानों पर काफी भीड़ देखी जा रही है।

आबकारी सूत्रों ने बताया कि बिहार में शराब की बिक्री पर पूर्ण पाबंदी लगने के बाद गाजीपुर, बलिया और चंदौली जिलों में शराब की दुकानों पर पहले की तुलना में अधिक भीड़ नजर आ रही है।

बलिया आबकारी विभाग के सूत्रों ने बताया कि बलिया में हल्दी, दोकटी, व नगरांव थानाक्षेत्र की दुकानों पर बाहर से बड़ी संख्या में लोग आकर शराब खरीद रहे हैं। इन इलाकों में शराब आसानी से और सस्ती दर पर मिल जाती है।

गाजीपुर में भी बिहार के सीमावर्ती इलाकों से पहुंच रहे हैं। बिहार के बक्सर, चौसा, अर्जुनपुर, कोचस, सासाराम, आरा, भभुआ, डुमरांव और अन्य इलाकों के लोग शराब खरीदने उत्तर प्रदेश पहुंच रहे हैं।

बिहार में एक तरफ जहां नीतीश कुमार ने शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है, वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार ने शराब और सस्ती कर दी है, जिससे लोग शराब खरीदने के लिए उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

बलिया के आबकारी विभाग के अधिकारी भुआल सिंह ने कहा, "हां, इधर शराब की बिक्री बढ़ी है। बताया जा रहा है कि गंगापार बिहार से लोग नाव से या भरौली पुल पार कर यहां पहुंच रहे हैं।"

विभाग के अधिकारी हालांकि यह भी कहते हैं कि इस तरह के लोगों पर विभाग की नजरें हैं और जल्द ही इसका हल निकाला जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत