1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नल ने किया महिला सैन्य ऑफिसर का यौन उत्पीडन!

कर्नल ने किया महिला सैन्य ऑफिसर का यौन उत्पीडन!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 19, 2015 04:52 pm IST,  Updated : Oct 19, 2015 04:52 pm IST

नई दिल्ली: भारतीय सेना की महिला ऑफिसर ने कर्नल के खिलाफ यौन उत्पीडन का केस दर्ज कराया है। महिला ऑफिसर के पिता ने रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर को चिट्ठी लिखकर सेना के आला अधिकारियों पर

कर्नल ने किया यौन...- India TV Hindi
कर्नल ने किया यौन उत्पीडन: महिला ऑफिसर

नई दिल्ली: भारतीय सेना की महिला ऑफिसर ने कर्नल के खिलाफ यौन उत्पीडन का केस दर्ज कराया है। महिला ऑफिसर के पिता ने रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर को चिट्ठी लिखकर सेना के आला अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि वे कार्रवाई के नाम पर आरोपी को मलाईदार पोस्टिंग दे रहे हैं।

महिला ऑफिसर ने करीब दो महीने पहले शिकायत दर्ज की थी। सिग्नल कोर की 26 वर्षीय कैप्टन को मार्च 2013 में भारतीय सेना में शामिल किया गया था। इन्होंने इसी साल नारी शक्ति को दर्शाने के लिए गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लिया था।

कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन से संबंधित समिति की बैठक इस माह के शुरुआत में हुई और उसने कमांडिंग ऑफिसर के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करने की अनुशंसा की। रक्षा सूत्रों के मुताबिक सेना इस मामले पर जौर कर रही है और उचित कारर्वाई की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत