1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 8 मार्च महिला दिवस: पंजाब सरकार महिलाओं के लिए शुरू करेगी 8 योजनाएं

8 मार्च महिला दिवस: पंजाब सरकार महिलाओं के लिए शुरू करेगी 8 योजनाएं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 08, 2021 10:12 am IST,  Updated : Mar 08, 2021 10:12 am IST

हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) मनाया जाता है। इस मौके पर महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाया जाता है। 

Women's Day  Punjab govt to start 8 new schemes for women empowerment 8 मार्च महिला दिवस: पंजाब सरका- India TV Hindi
8 मार्च महिला दिवस: पंजाब सरकार महिलाओं के लिए शुरू करेगी 8 योजनाएं Image Source : PTI

चंडीगढ़. आज महिला दिवस के मौके पर पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने महिलाओं को 8 बड़ी सौगातें देने जा रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी सुरक्षा के उद्देश्य से आठ नई योजनाएं शुरू करेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार 2,047 महिला शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी करेगी और 181 सांझ शक्ति हेल्पलाइन और पुलिस हेल्पडेस्क लॉन्च करेगी।

पढ़ें- अरुणाचल सीमा तक बुलेट ट्रेन चलाएगा चीन, जून में होगी शुरुआत

उन्होंने ट्वीट कर कहा, "इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पर महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी सुरक्षा को लेकर 8 नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे। इन योजनाओं में 2047 महिला शिक्षकों को नियुक्ति पर देना, 181 सांझ शक्ति हेल्पलाइन और पुलिस हेल्पडेस्क शामिल है। हमारी महिलाएं और ज्यादा सशक्त हों (More power to our women!)"

पढ़ें- Womens Day: शिवराज ने महिला कर्मचारियों के साथ लगाई झाड़ू, कही बेहद अहम बात

आपको बता दें कि हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) मनाया जाता है। इस मौके पर महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाया जाता है। इस दिन उन महिलाओं का अभिनंदन किया जाता है, जिन्होंने समाज द्वारा प्रस्तुत विभिन्न चुनौतियों के बावजूद दुनिया भर में हर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी का डंका बजाया है।"

पढ़ें- हरियाणा में एक अप्रैल से गेहूं खरीद होगी शुरू, 400 छोटे और बड़े खरीद केंद्र स्थापित किए जाएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत