1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Womens Day: शिवराज ने महिला कर्मचारियों के साथ लगाई झाड़ू, कही बेहद अहम बात

Womens Day: शिवराज ने महिला कर्मचारियों के साथ लगाई झाड़ू, कही बेहद अहम बात

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 08, 2021 08:55 am IST,  Updated : Mar 08, 2021 08:55 am IST

शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा, "मैं प्रदेश की अपनी बहनों के जीवन को सरल, सुगम और आनंददायी बनाने के लिए अनवरत प्रयत्नशील हूं। आपके हर सुख-दु:ख में मैं शामिल हूं, साथ हूं। आपको सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना ही ध्येय है और इसी में मेरे जीवन की सार्थकता है। #InternationalWomensDay की आप सबको शुभकामनाएं!"

Womens Day Shivraj Singh Chouhan clean streets with female sanitation workers in bhopal Womens Day: - India TV Hindi
Womens Day: शिवराज ने महिला कर्मचारियों के साथ लगाई झाड़ू, कही बेहद अहम बात Image Source : TWITTER.COM/CHOUHANSHIVRAJ

भोपाल. पूरी दुनिया में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर भोपाल में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला सफाई कर्मचारियों से बात की और उनके साथ झाड़ू भी लगाई। इसके बाद मीडिया से बातचीत में शिवराज सिंह ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैंने दिन की शुरुआत सफाई कर्मी बहनों के साथ की। जब मैंने उनसे पूछा कि महिलाओं के लिए क्या होना चाहिए तो उन्होंने सबसे बड़ी बात कही कि पहली चीज सम्मान होना चाहिए। महिलाओं की सबसे बड़ी चाह सम्मान की है।

पढ़ें- आज से शुरू होगा संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण, सरकार ने इन विधेयकों को किया है सूचीबद्ध

शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा, "मैं प्रदेश की अपनी बहनों के जीवन को सरल, सुगम और आनंददायी बनाने के लिए अनवरत प्रयत्नशील हूं। आपके हर सुख-दु:ख में मैं शामिल हूं, साथ हूं। आपको सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना ही ध्येय है और इसी में मेरे जीवन की सार्थकता है। #InternationalWomensDay की आप सबको शुभकामनाएं!"

पढ़ें- हरियाणा में एक अप्रैल से गेहूं खरीद होगी शुरू, 400 छोटे और बड़े खरीद केंद्र स्थापित किए जाएंगे

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, "#InternationalWomensDay पर सफाई कामगार बहनों के साथ सफाई कर उनका हाथ बंटाया। हमारी माताएं, बहनें अपने कार्यों और प्रयासों से हम सबके जीवन को सरल, सुगम और सुखद बना रही हैं। परिवार, समाज और राष्ट्र की इनके बिना कल्पना नहीं की जा सकती है। नारी शक्ति को कोटिश: प्रणाम!"

पढ़ें- दिल्ली में बिजली वाहनों के लिए 100 चार्जिग पॉइंट्स व 100 नए चार्जिग स्टेशन बनेंगे

उन्होंने कहा कि आज महिलाएँ सफाई करने से लेकर अंतरिक्ष तक में जा रही हैं। वे हर काम बखूबी करना जानती हैं। कई बार पुरुषों की अकड़ बहनों को पीछे रखती है। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आश्वस्त करना चाहता हूं कि इन सफाईकर्मी बहनों के कल्याण के लिए जो भी करना पड़े वो करूंगा। महिला चाहे किसी भी वर्ग की हो, किसी भी क्षेत्र में काम करने वाली हो, सबसे महत्वपूर्ण चीज़ यदि उनके लिए है, तो वो है सम्मान! महिलाओं के सम्मान की बात केवल #InternationalWomensDay पर नहीं होना चाहिए, उनके प्रति सम्मान का भाव हमारे अंदर सदैव होना चाहिए।

पढ़ें- IMD Alert: इन इलाकों में अगले कुछ घंटों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।