1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महिलाओं का कल्याण पूर्ववर्ती सरकारों की कभी प्राथमिकता नहीं रही: पीएम मोदी

महिलाओं का कल्याण पूर्ववर्ती सरकारों की कभी प्राथमिकता नहीं रही: पीएम मोदी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 22, 2018 08:12 pm IST,  Updated : Dec 22, 2018 08:12 pm IST

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि महिलाओं का कल्याण पूर्ववर्ती केंद्र सरकारों के लिए कभी प्राथमिकता नहीं रहा।

PM Modi- India TV Hindi
PM Modi

गांधीनगर: कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि महिलाओं का कल्याण पूर्ववर्ती केंद्र सरकारों के लिए कभी प्राथमिकता नहीं रहा। भाजपा महिला मोर्चा के यहां पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन के अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले छह से सात दशकों में विभिन्न विकल्पों की तलाश करने के बाद देश में महिलाओं ने भाजपा पर भरोसा जताया। पूर्ववर्ती सरकारों ने महिलाओं को मूल सुविधाएं तक उपलब्ध कराने में कुछ नहीं किया और उन्होंने बस वादे किए। उन्होंने कहा कि जिन्होंने 60 से 70 वर्षों तक भारत पर राज किया वे महिलाओं के कल्याण के लिए मूल सुविधाएं तक उपलब्ध कराने में विफल रहे। पूर्ववर्ती सरकारें सामाजिक सुधार लाने और रवैया बदलने के लिए बस सही समय का इंतजार करती रहीं।

मोदी ने कहा कि पिछले चार वर्षों में बालिकाओं और महिला सशक्तिकरण की ओर समाज के नजरिए में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान, उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री आवास योजना का उदाहरण देते हुए कहा कि पहली बार सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं महिलाओं पर केंद्रित हैं। उन्होंने कहा कि कुल 18 करोड़ जनधन बैंक खाते महिलाओं के हैं। उन्होंने कहा कि खासतौर से हरियाणा में महिला-पुरुष लिंग अनुपात में भी सुधार आया है। मोदी ने कहा कि सुरक्षा मामलों पर मंत्रिमंडल की समिति में पहली बार दो महिलाओं को शामिल किया गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इसके अलावा महिलाओं को वायु सेना में लड़ाकू पायलट के तौर पर शामिल किया गया है। नौसेना में महिला अधिकारी शाखा है। सरकार ने तस्करी रोधी विधेयक पारित किया और नाबालिगों के साथ बलात्कार के दोषियों को कठोर सजा दी जाएगी। मोदी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सरदार पटेल ने आजादी से पहले अहमदाबाद नगर निगम के अध्यक्ष के तौर पर महिला सशक्तिकरण शुरू किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास पंचायत स्तर से संसद तक देश के लोगों का विश्वास है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत